रेड एफएम का ‘द कवि कलेक्टिव- रीजनल एडिट’ जयपुर सहित 8 शहरों में

Red FM Presents Spoken Word Haven The Kavi Collective - Regional Edit in 8 Cities

Red FM , SudeepBhola, Ashok Chakradhar, Dinesh Bawra, The Kavi Collective, Regional Edit in 8 Cities, entertainment network, Nisha Narayanan, Director & COO, RED FM Magic FM,

Red FM Presents Spoken Word Haven The Kavi Collective - Regional Edit in 8 Cities

जयपुर। जयपुर सहित देश के 8 शहरों में रेड एफएम का काव्य फेस्टिवल ‘द कवि कलेक्टिव- रीजनल एडिट’17 से 22 मार्च 2024 तक आयोजित हो रहा है।

‘द कवि कलेक्टिव’ एंटरटेनमेंट नेटवर्क,रेड एफएम की एक प्रमुख पहल है, जो आर्टिस्ट्स को स्पोकन वर्ड की ताकत के साथ प्यार, उम्मीद और अनुभव भरी कहानियों को सभी के साथ शेयर करने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

‘द कवि कलेक्टिव- रीजनल एडिट’ जबलपुर, नासिक, इंदौर, भोपाल, कानपुर, प्रयागराज, पटना और जयपुर के साथ कुल 8 शहरों को शामिल करेगा।

Red FM Presents Spoken Word Haven The Kavi Collective – Regional Edit in 8 Cities

इस साल, यह फेस्टिवल दिल्ली से बाहर निकलकर अपने आयोजन का विस्तार कर रहा है, जहाँ इसने ऑनलाइन और ऑन-ग्राउंड, दोनों ही माध्यम से सफल सीजन का आयोजन शामिल किया है। इस सीजन आप तीन प्रमुख आर्टिस्ट्स- सुदीप भोला, अशोक चक्रधर और दिनेश बावरा के साथ काव्य, अलग-अलग तरह के नजरियों और स्पोकन वर्ड के जादू से भरी एक शाम का अनुभव कर सकेंगे ।

रेड एफएम और मैजिक एफएम की डायरेक्टर और सीओओ, निशा नारायणन ने कहा, “स्पोकन वर्ड की दुनिया में, हम रेड एफएम के साथ कविता को विनम्रतापूर्वक उसकी जड़ों में पुनः वापस लाने और उसे बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

द कवि कलेक्टिव को ऑनलाइन और दिल्ली में ऑन-ग्राउंड लाने के 5 प्रोडक्टिव सालों के बाद, इस साल हम इसे एक रीजनल कुशलता प्रदान कर रहे हैं। इनमें से कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जिसने महान कवियों को जन्म दिया है, जो आज भी कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए हैं। इसलिए, द कवि कलेक्टिव के रीजनल एडिट के साथ, हमें उम्मीद है कि स्पोकन वर्ड कविता, एक बार फिर सुनने वालों के लिए उनके लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाएगी।”

रेड एफएम का’द कवि कलेक्टिव- रीजनल एडिट’ इन शहरों में होगा आयोजित

प्रस्तुति देने वाले कवि -ऑन-ग्राउंड होगा
17 फरवरी 2024 जबलपुर -अशोक चक्रधर, सुदीप भोला
17 फरवरी 2024 नासिक -दिनेश बावरा
24 फरवरी 2024 इंदौर -अशोक चक्रधर, दिनेश बावरा
25 फरवरी 2024 भोपाल- अशोक चक्रधर , दिनेश बावरा
3 मार्च 2024 नागपुर- अशोक चक्रधर, दिनेश बावरा
9 मार्च 2024 कानपुर-अशोक चक्रधर,दिनेश बावरा
10 मार्च 2024 प्रयागराज-अशोक चक्रधर
17 मार्च 2024 जयपुर-अशोक चक्रधर
22 मार्च 2024 पटना-अशोक चक्रधर, दिनेश बावरा

City

Poet Performing

On-Ground On

Jabalpur

Ashok Chakradhar | SudeepBhola

17th Feb

Nashik

Dinesh Bawra

17th Feb

Indore

Ashok Chakradhar | Dinesh Bawra

24th Feb

Bhopal

Ashok Chakradhar | Dinesh Bawra

25th Feb

Kanpur

Ashok Chakradhar | Dinesh Bawra

9th March

Prayagraj

Ashok Chakradhar

10th March

Jaipur

Ashok Chakradhar

17th March

Patna

Ashok Chakradhar | Dinesh Bawra

22nd March

Tags : Red FM , SudeepBhola, Ashok Chakradhar, Dinesh Bawra, The Kavi Collective, Regional Edit in 8 Cities, entertainment network, Nisha Narayanan, Director & COO, RED FM Magic FM,

Exit mobile version