RBSE 12th Result 20243 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, बालिकाओं ने मारी बाजी, विद्यार्थी ऐसे चेक करें रिजल्ट

RBSE 12th Result 2024 : RBSE Rajasthan Board Class 12th Results Declared, How to Check RBSE Result

RBSE, RBSE 12th Result 2024, RBSE Result

RBSE 12th Result 2024 : RBSE Rajasthan Board Class 12th Results Declared, How to Check RBSE Result

अजमेर। राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए। इस बार बालिकाओं ने बाजी मारी है। विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 97.73, कला वर्ग का 96.88 और वाणिज्य वर्ग का 98.95 प्रतिशत रहा।

राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत

राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत है। वरिष्ठ उपाध्याय में 3671 विद्यार्थी पंजीकृत है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के प्रशासक, संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने 12वीं कक्षा के तीनों संकाय के परिणाम जारी किए।

वर्ष 2023 में वाणिज्य वर्ग का 96.60, विज्ञान वर्ग का 95.65 और कला वर्ग का 92.32 प्रतिशत रहा था।

RBSE12th Result : RBSE वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को इस तरह से चेक करें : (How To Check RBSE12th Result)

स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर RBSE 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. कक्षा 12th का चयन करें और अपना जिला चुने, अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज करें।

स्टेप 4. अब आप इसे सबमिट करें।

स्टेप 5.अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट RBSE 12th Result प्रदर्शित हेागा।

स्टेप 5.अब आप इसे डाउनलोड करे और इसका प्रिंट आउट निकाल (Download and Printout) लें।

Tags : RBSE, RBSE 12th Result 2024, RBSE Result

Exit mobile version