राजस्थान में पुलिस कर्मियों द्वारा मैस का बहिष्कार

जयपुर। राजस्थान में पुलिसकर्मियों सिपाहियों को 3600 का ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को मैस का बहिष्कार किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रदेशभर में सिपाहियों तथा अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मैस का बहिष्कार किया गया है। 21 सितंबर को मैस के बहिष्कार की घोषणा पूर्व में की गई थी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 100 से अधिक विधायकों ने राज्य सरकार से सिपाहियों को यह ग्रेड पे दिए जाने की मांग का समर्थन किया गया था। जिस पर प्रदेश के गृह विभाग ने इसका अनुमोदन कर मामला वित्त विभाग को पिछले सप्ताह भेज दिया था। अब मामला मुख्यमंत्री कार्यालय में अटका हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग भी है।

पुलिस विभाग के कार्मिक पूर्व में भी मैस का बहिष्कार कर चुके है।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version