जयपुर में कर्ज के चलते दंपति ने दो बेटों के साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी, ब्याज माफिया से था परेशान

जयपुर। राजधानी के जयपुर जिले (जयपुर District)के कानोता पुलिसथाना (कानोता पुलिस Station) क्षेत्र के शनिवार को जामडोली (Jamdoli) में कर्ज (Jewelers’ troubled by loan)के चलते दंपति ने दो बेटों के साथ (committed suicide)फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची है। मृतक का जयपुर व अलवर में व्यवसाय है। मृतक ने ब्याज पर रुपये ले रखे थे और ब्याज माफिया परेशान कर रहा था। पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप किया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कानोता पुलिसथाना क्षेत्र के जामडोली के राधिका विहार में आर्थिक तंगी के चलते घर पर ही खुदकुशी कर ली। इस घटना का शनिवार सुबह पता चला जब परिवार के लोग घर से बाहर नही निकले तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। स्थानीय लोगों ने जब घर का दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नही हुई। इस पर लोगों ने खिड़की से देखा तो अंदर का दृष्य हैरान परेशान करने वाला था, परिवार पूरा फंासी के फंदे पर झूलता दिखा। इस पर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल घटनास्थल की जांच की जा रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को फंदे से उतारा। आंखों पर पट्टी और पैर बंधे भी हुए थे। घर में पिता व दोनों बेटे एक हाल में फंदे पर और मां अलग कमरे में फंदे से झूलती मिली।

पुलिस ने सभी को उतारा और अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया।

एडिशनल एसपी मनोज चैधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी कि रुचिका विहार निवासी भरत सोनी उनकी पत्नी ममता सोनी बेटे अजीत सोनी(23) और यशवंत सोनी(20) फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि परिवार ज्वेलरी का काम करता था। परिवार ने किसी से ब्याज पर पैसे ले रहे थे। जिसके कारण ब्याज माफिया इन को प्रताड़ित कर रहा था। जिसके कारण परिवार ने परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

मौके पर स्थानीय लेागों व परिजनों ने बताया कि ब्याज को लेकर कुछ लोग रात कोघर पर आए थे उनसे लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी।

Exit mobile version