राजस्थान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

Rajasthan bjp kisan morcha office bearers full list

BJP,Rajasthan News,Lok Sabha Election 2024, Rajasthan Politics, BJP list,rajasthan bjp obc morcha,rajasthan bjp obc kisan morcha, Congress, Rajasthan Hindi News,BJP list,rajasthan bjp obc morcha,rajasthan bjp obc kisan morcha

Rajasthan bjp kisan morcha office bearers full list

-आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री व छह प्रदेश मंत्री नियुक्त

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के किसान मोर्चा की पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इसमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, छह प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व खीमाराम चौधरी, गणपतसिंह राठौड़, बिरदीसिंह चौधरी, सत्येंद्रसिंह पथेना, दुर्गा हटवाल (नायक), राजेंद्रसिंह रावत, कमलेंद्रसिंह हाडा व संजय धाकड़, प्रदेश महामंत्री का दायित्व रेवंतसिंह राजपुरोहित, ओपी यादव व डॉ. बलराम दून को सौंपा गया है।

इसी तरह प्रदेश मंत्री के रूप में समरथ सिंह राठौड़, जीवन चौधरी, प्रकाश भाकर, चिराग चौधरी, रामनिवास मंडा व राधेश्याम गुर्जर, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश मितल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ढाका, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक पारीक, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह धालीवाल, आईटी प्रभारी दिपांशु जैन व आईटी सह संयोजक के रूप में अवधेश कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है।

वहीं, प्रदेश संयोजक नीति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण विभाग ओमप्रकाश मीणा, प्रदेश संयोजक प्राकृतिक खेती राजासाध वैष्णव व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सूर्यप्रकाश शर्मा को बनाया गया है।

Tags : BJP,Rajasthan, BJP kisan morcha,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version