जयपुर। राजधानी जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के लिए जाने वाली डबल डेकर वातानुकूलित ट्रेन को न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के चलते 7 दिनों के लिए आंशिक रद्व किया गया है। इसकी जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे ने दी है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा पूर्ण रद्द के स्थान पर आंशिक रद्द रहेगी।
1. गाडी संख्या 12985 जयपुर-दिल्ली सराय वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा जो 22.07.25 से 28.07.25 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली छावनी स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात दिल्ली छावनी-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12986, दिल्ली सराय-जयपुर वातानुकूलित डबल डेकर रेल सेवा 22.07. 25 से 28.07.25 तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली छावनी से संचालित होगी। अर्थात दिल्ली सराय- दिल्ली छावनी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।