भाजपा किसान मोर्चा लोकसभा स्तर पर आयोजित करेगा लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन

BJP Kisan Morcha will organize beneficiary farmer worker conference at Lok Sabha level

Lok Sabha, BJP Kisan Morcha, BJP Kisan Morcha Rajasthan, Rajasthan BJP Kisan Morcha, beneficiary farmer worker conference, CR Choudhay,

BJP Kisan Morcha will organize beneficiary farmer worker conference at Lok Sabha level

ईआरसीपी से 21 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ: सी.आर. चैधरी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा लोकसभा स्तर पर‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में प्रेसवार्ता में किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर.चौधरी, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित व डाॅ. बलराम दून, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने दी।

ईआरसीपी से 21 जिलों को सिंचाई एवं पेयजल के लिए मिलेगा पानी

किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चैधरी ने कहा कि ईआरसीपी से 21 जिलों को सिंचाई एवं पेयजल हेतु किसानों को पानी मिलेगा, जिससे 2.80 लाख हैक्टर सिंचाई लाभ हेतु 40 प्रतिशत आबादी को इसका लाभ मिलेगा। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में किसान सम्मान निधि योजना के तहत 06 हजार रूपये से बढ़ाकर 08 हजार रूपये किया गया, जिससे किसानों को आर्थिक सहयोग मिलेगा।

BJP Kisan Morcha will organize beneficiary farmer worker conference at Lok Sabha level

लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 को मध्यनजर रखते हुये भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 31 मार्च, 2024 तक लोकसभा स्तर पर ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ का आयोजन किया जायेगा।

राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ को प्रत्येक लोकसभा स्तर पर प्रभावी रूप से किया जायेगा, जिसमें मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी मजबूती के साथ लग कर ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ कार्यक्रम को सफल बनायेंगे और राजस्थान से 25 के 25 लोकसभा सीट जीताकर पुनः मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनायेंगे।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डाॅ.बलराम दून ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के किसानों तक डबल इंजन सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचायेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सिर्फ चार जातियां बताई है, जिसमें महिला, किसान, युवा एवं गरीब जिसके उत्थान के लिए मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

प्रेसवार्ता में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदीचंद चैधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ढाका, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह, नरपत यादव भी उपस्थित रहे।

राजस्थान में 972.80 करोड़ रूपये की लागत से 687 किलोमीटर सड़कों का होगा विकास

Tags : Lok Sabha, BJP Kisan Morcha, BJP Kisan Morcha Rajasthan, Rajasthan BJP Kisan Morcha, beneficiary farmer worker conference,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version