भाजपा किसान मोर्चा ने जताया सीएम का आभार

BJP Kisan Morcha expressed gratitude to CM

BJP Kisan Morcha,gratitude, CM, Rajasthan, Ajmer MP, Bhagirath Choudhary, 

BJP Kisan Morcha expressed gratitude to CM

जयपुर। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत की नियुक्ति पर अजमेर सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाक़ात कर उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की जिसमें मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश मोर्चा की कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष का फूल मालाएँ पहनाकर व मिठाई खिलाकर का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लेकर किसान मोर्चा की रूपरेखा तैयार की।

इस मौक़े पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित व बलराम ,सत्येंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष,सत्येंद्र त्यागी प्रदेश कार्यालय प्रभारी,राजेश कुमार ढाका, प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह धालीवाल प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी,मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Tags : BJP Kisan Morcha,gratitude, CM, Rajasthan, Ajmer MP, Bhagirath Choudhary,

Exit mobile version