बीकानेर। बीकानेर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के 1640 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरु हो गया। जिले के दूर दराज ग्रामीण इलाकों में भी सुबह सर्दी के बावजूद मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचा। वहीं मतदान केंद्रों पर नए मतदाताओं को मतदान का प्रमाण पत्र भी दिया गया। मतदाताओं ने कई स्थानों पर मतदान के साथ पौधारोपण करके लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाई। जिलेभर से सुबह 10 बजे तक शांतिपूर्वक मतदान के समाचार है। मतदान केंद्रों पर मतदाता उमंग उत्साह के साथ वोट डालने आ रहें है।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में 8 लाख 44 हजार 877 महिला तथा 9 लाख 41 हजार 140 पुरुष मतदाताओं सहित 23 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। नोखा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 82 हजार 59 मतदाता है।
बीकानेर विधानसभा पश्चिम क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 606 ,बीकानेर पूर्व में 2 लाख 47 हजार 323 ,कोलायत में 2 लाख 55 हजार 861, लूणकरणसर में 2 लाख 60 हजार 621 तथा डूंगरगढ़ में 2 लाख 65 हजार 926 मतदाता सूची में शामिल हैं।
![Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023 polling station, polling station in Bikaner, festival of democracy, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2023/11/406020754_1395855884698407_5759701321363778894_n-jpg.webp)
Rajasthan Election Voting 2023 : Voter Excited on the festival of democracy queues formed at polling station in Bikaner district
खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2 लाख 36 हजार 644 मतदाता पंजीकृत है। 1 अक्टूबर 2023 को मताधिकार की पात्रता प्राप्त करने वाले 4 हजार 312 फर्स्ट टाइम वोटर को भी इस विधानसभा चुनाव में पूरक मतदाता सूची के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान अवश्य करें। मतदाता निर्वाचन सम्बंधी कोई भी समस्या या शिकायत के सम्बंध में 1950 या सी विजिल एप पर शिकायत कर सकता है। प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पादन के लिए प्रतिबद्ध है।
![Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023 polling station, polling station in Bikaner, festival of democracy, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2023/11/405022501_1395836254700370_2112235973504548883_n-jpg.webp)
बीकानेर जिले में मतदान के साथ पौधारोपण
बीकानेर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर मतदान के साथ पौधारोपण भी मतदाता कर रहें है। खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत, बीकानेर शहर सहित कई स्थानों पर सुबह मतदान के साथ पौधारोपण का समाचार मिला है।
![Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023 polling station, polling station in Bikaner, festival of democracy, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2023/11/403626793_1395838761366786_6885445886655691802_n-1024x1024.webp)
खाजूवाला नगरपालिका बूथ में पहले पाँच वोटर से पोधारोपण करवाया गया।
95 वर्षीय बसीरा ने डाला वोट
बीकानेर जिले के सीमावर्ती खाजूवाला के बूथ 55 में 95 वर्षीया बसीरा ने अपना वोट देकर सभी से वोट देने की अपील की। इस दौरान मतदान अधिकारियों ने उनका सम्मान भी किया।
![Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023 polling station, polling station in Bikaner, festival of democracy, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2023/11/403621035_1395839224700073_1452690137842801625_n-jpg.webp)
ये 12 दस्तावेज देकर डाल सकेंगे वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मतदाताओं को निर्वाचन फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर वोट डालने की सुविधा दी गई है।जो मतदाता निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा।
आधार कार्ड,
मनरेगा जॉब कार्ड,
ड्राइविंग लाइसेंस,
पैन कार्ड,
भारतीय पासपोर्ट,
फोटो सहित पेंशन दस्तावेज,
केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र,
बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक,
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड,
श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,
सांसदों/विधायकों/एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है।
![Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023 polling station, polling station in Bikaner, festival of democracy, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2023/11/403685798_1395845064699489_5345770560934400579_n-jpg.webp)
वोटर इन्फ़ॉर्मेशन स्लिप पहचान दस्तावेज के रूप में मान्य नहीं होगी। मतदाता को मतदान केन्द्र पर मतदान के समय एपिक कार्ड अथवा ऊपर वर्णित दस्तावेजों में से कोई एक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाना होगा।
![Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023 polling station, polling station in Bikaner, festival of democracy, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2023/11/403757734_1395845604699435_6390512189735116425_n-jpg.webp)
मतदान के साथ सेल्फी पाइंट
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में बना सेल्फी पाइंट युवाओं के साथ बड़ों को भी आकर्षित कर रहा है। सुबह से ही मतदाता मतदान के बाद सेल्फी लेकर लोकतंत्र के पर्व को मना रहें है।
![Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023 polling station, polling station in Bikaner, festival of democracy, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2023/11/405745476_1395852444698751_4062556237473384487_n-jpg.webp)
![Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023 polling station, polling station in Bikaner, festival of democracy, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2023/11/405745483_1395852451365417_1615191168308467167_n-jpg.webp)
![Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023 polling station, polling station in Bikaner, festival of democracy, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2023/11/403628053_1395846721365990_9046080940435861316_n-jpg.webp)
Tags : Rajasthan Election Voting 2023,Rajasthan Election 2023, Election 2023, Chunav 2023, Rajasthan Chunav 2023,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1