बीकानेर -दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित 4 जोड़ी ट्रेनों में बढाए डिब्बे

Indian Railway will add Additional Coached in these 4 Pairs Train

Indian Railway, 4 Pairs Train, Indian Railway,

Indian Railway will add Additional Coached in these 4 Pairs Train

बीकानेर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर -दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित 04 जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 17.07.24 से 31.07.24 तक तथा दिल्ली सराय से 19.07.24 से 02.08.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

वहीं गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 17.07.24 से 31.07.24 तक तथा उदयपुर सिटी से 18.07.24 से 01.08.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

इसके साथ ही गाडी संख्या 14807/14808, जोधपुर-दादर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 19.07.24 से 30.07.24 तक तथा दादर से 20.07.24 से 31.07.24 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेलसेवा में भगत की कोठी से दिनांक 18.07.24 से 29.07.24 तक एवं दादर से 19.07.24 से 30.07.24 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

 

Exit mobile version