केंद्रीय मंत्री मेघवाल के प्रयास से दिल्ली-बीकानेर के बीच नियमित चलेगी इंडिगो फ्लाइट

Delhi to Bikaner Daily Indigo Flight Start from 7 February

Delhi to Bikaner Daily Indigo Flight, Delhi to Bikaner Daily Flight, Bikaner to Delhi Flight, Indigo Flight, Arjunram meghwal,

Delhi to Bikaner Daily Indigo Flight Start from 7 February

बीकानेर। बीकानेर सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से अब दिल्ली -बीकानेर इंडिगो फ्लाइट 7 फरवरी से नियमित चलेगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने एक मांग पत्र शास्त्री भवन दिल्ली में नागरिक उडुयन मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू को सौंपा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए अब 7 फरवरी से हर रोज चलेगी।

Delhi to Bikaner Daily Indigo Flight Start from 7 February

भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया बीकानेर के आमजन और व्यापारियों की मांग पर 30 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलकर बीकानेर से दिल्ली हवाई यात्रा को नियमित करने और सुबह जल्दी चलाने का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार करते हुए अब 7 फरवरी से इंडिगो की नियमित फ्लाइट बीकानेर से दिल्ली कनेक्टिविटी सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर बीकानेर आएगी। वहीं 10 बजकर 05 मिनट पर बीकानेर से दिल्ली उड़ान भरेगी। इसके लिए सासंद अर्जुनराम मेघवाल और नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इंडिगो की नियमित फ्लाइट बीकानेर से दिल्ली और दिल्ली से बीकानेर के लिए ​टाइम टेबल

बीकानेर से दिल्ली के लिए सुबह 9 बजकर 45 मिनट
बीकानेर से दिल्ली के लिए 10 बजकर 05 मिनट पर उड़ान भरेगी।

 

 

Exit mobile version