पीलीबंगा में राहुल गांधी ने कहा, तीनों कानून हिंदुस्तान की 40 फीसदी जनता पर आक्रमण

पीलीबंगा। कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष (Congress Leader) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat,) को संबोधित करते हुए कृषि सिर्फ हिंदुस्तान का ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस है। इस बिजनेस को कोई एक व्यक्ति नहीं चलाता बल्कि हिंदुस्तान की 40 फीसदी जनता इस बिजनेस की भागीदार है। यंहा पर करोड़ों लोग इस धंधे को हिंदुस्तान के लिए चलाते हैं। इनमें किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, व्यापारी, आढ़तिए भी शामिल हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि ”कांग्रेस पार्टी की कोशिश रही है कि इस धंधे को किसी एक व्यक्ति के हाथ में न जाने दें। आजादी के दिन से आज तक ये हमारा लक्ष्य रहा है कि ये जो धंधा है, ये हिंदुस्तान के 40 फीसदी लोगों का धंधा ही रहे।

उन्होने कहा कि देश में अमूल की कंपनी है। जिसे कांग्रेस पार्टी लाई थी आज वो लाखों किसानों की कंपनी है। इसके साथ ही पूरे देश में दूध डिलीवर करती है।

केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ”पहला कानून मंडी खत्म करेगा, दूसरा जमाखोरी बढ़ाएगा और तीसरा इंसाफ नहीं लेने देगा।”

”पहला कानून कहता है कि कोई भी बड़ा बिजनेस देश में कहीं भी किसी भी किसान से अनलिमिटेड अनाज खरीद सकता है। अगर एक व्यक्ति पूरे देश का अनाज, सब्जी खरीदना चाहे तो खरीद सकता है। मुझे बताइए कि अगर ऐसा है तो मंडी की क्या जरूरत? पहला कानून मंडी को खत्म करने का कानून है।”

”दूसरा कानून कहता है कि कोई भी उद्योगपति कितनी भी सब्जी, कितना भी अनाज, कितना भी फल कितनी भी देर के लिए स्टोर कर सकता है। आज अनाज मंडी में बिकता है। जैसे ही यह दूसरा कानून लागू होगा, हिंदुस्तान में अनलिमिटेड, बेलगाम जमाखोरी चालू हो जाएगी। हिंदुस्तान के सबसे अमीर अरबपति लोग यह करेंगे। तब क्या होगा? किसान माल बेचने जाएगा। उसके सामने छोटा व्यापारी नहीं होगा, मंडी नहीं होगा। हिंदुस्तान के सबसे अमीर उद्योगपति उसके सामने खड़े होंग

”तीसरा कानून कहता है कि जब हिंदुस्तान का किसान उस उद्योगपति के सामने खड़ा होगा, जब वह अपनी उपज के लिए दाम मांगेगा तो वह अदालत में नहीं जा सकेगा। इस तरह पहला कानून मंडी को मारने का, दूसरा कानून एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट को खत्म करने और जमाखोरी चालू करने का और तीसरा कानून न्याय से दूर रखने का है।”

इससे पहले वे सूरतगढ़ स्थित एयरस्ट्रिप पर पहुंचे। जंहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने यंहा उनका स्वागत किया

। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत भी जयपुर से सुबह सूरतगढ़ पहुंच गए। वे राहुल गांधी के साथ ही गहलोत सूरतगढ़ से पीलीबंगा के लिए रवाना होंगे। अक्टूबर 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी हनुमानगढ़ आए थे।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version