भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने कांग्रेस द्वारा कोरोना काल में किए विरोध के खिलाफ दिया परिवाद

बीकानेर(Bikaner News)। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात (BJP, Bikaner)ने कोरोना काल लॉकडाउन (Lockdown) अवधि में और बीकानेर मे लगे कर्फ्यू (Curfew) मे कांग्रेस द्वारा हजारो की सख्या मे जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने सदर पुलिसथाने में उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का परिवाद दिया।

भाभी जी का पापड़ भगाएगा कोरोना, केंद्रीय मंत्री ने किया लॉन्च

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी व जिला मत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, पूर्व गृहमंत्री विरेंद्र बेनीवाल व इनके साथ आए अन्य 50 60 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का परिवाद दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष तारा सारस्वत ने परिवाद मे बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 25 जुलाई को जिला कलेक्टर कार्यालय में बगैर अनुमति हजारों लोगों की भीड़ लाकर लोगों की जान को जोखिम में डाला। इस कोरोना महामारी में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा एक एडवाजरी जारी की गई है। जिसमें व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानो पर धरना प्रदर्शन इकठ्ठा होना मना है तथा सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक व्यक्ति साथ नही रह सकते उसके बावजूद कांग्रेस पार्टी द्वारा धारा 144 लागू होने के बाद भी बीकानेर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र गहलोत पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में हजारों लोगों की भीड़ इकठ्टा हुई। जोकि बीकानेर में कोरोना अवधि में जान को खतरा हो सकता है।

राजस्थान : फीस नहीं भरने पर बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रहे स्कूल

इसलिए भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र गहलोत पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल के साथ अन्य 50-60 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की परिवार सदर थाने में दिया है। इसमें कहा गया है कि हजारों लोग बिना मास्क लगाए नियमों की अवहेलना करते हुए जिले मे धारा 144 का उल्लंघन किया है। धारा 188, 269, 270 आईपीसी की अपराध की श्रेणी में आता है हम सरकार से मांग करते हैं इनके के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर लोगों की जानमाल को रक्षा करें।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल भाजयुमो जिला महामंत्री जसराज सीवर आदि उपस्थित रहे।

श्रावण मास 2020 : सावन मास में सफलता और समृद्वि के लिए राशि अनुसार ऐसे करें पूजा

www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version