बीकानेर। सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को विडियो काॅन्फे्रन्स के माध्यम से बधाई और शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने नव नियुक्त भाजपा शहर जिला पदाधिकारियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दिल्ली से पार्टी पदाधिकारियों से सीधा संवाद करके शहर की स्थिति व जनहित मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारी केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से रूबरू होकर काफी उत्साहित दिखे और पार्टी को लेकर अपने विचार रखे। भाजपा नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी में केन्द्रीय मंत्री द्वारा किये गये कार्यों के लिये आभार जताया साथ ही वर्तमान स्थिति में कोरोना महामारी में बीकानेर की स्थिति से अवगत करवाया।
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि वर्तमान की मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करने वाली सरकार है। मोदी सरकार में किसी का भी तुष्टीकरण नहीं हो रहा है, लेकिन विरोधी पक्ष के राजनैतिक दल केवल इसलिये मोदी सरकार और उनके मंत्रीयों पर लगातार आरोपों द्वारा विरोध कर रहे हैं क्योंकि विरोधी दल यह जानते हैं कि जिस तरह से केन्द्र सरकार अगर सबका साथ, सबका विकास करेगी तो फिर राजनीति कैसे होगी। देश से लगातार सीमटती जा रही कांग्रेस के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वह सत्ता प्राप्ती के लोभ में किसी भी स्तर तक अपना स्तर गिरा सकती है।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने का मंत्र दिया है। हमें आत्मनिर्भर बनने के लिये हमारे स्थानीय उत्पादो को बढावा देना चाहिये ताकि हम अपने देश के अन्दर रोजगार बढाने और विदेशी निर्यात को बढाने में अपना सहयोग दे सकें। पार्टी ने सभी वर्गों के धरातल स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया है आप सभी पदाधिकारियों की मेहनत और निष्ठा से आने वाले दिनों में बीकानेर में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और भी मजबूत बनेगी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है पार्टी को मजबूत बनाने में कार्यकर्ता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि सांसद सेवा केन्द्र आप सभी का है क्योंकि आप जैसे कार्यकर्ताओं की ही मेहनत और सिद्धान्तों की राजनीति का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के रूप में दस कार्यकर्ताओं से शुरू हुई थी आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।
कार्यक्रम में बीकानेर उपमहापौर राजेन्द्र पंवार ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सभी ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिये वर्षो तक काम किया है इसीलिये पार्टी ने आप पर भरोसा जताया है और मुझे पूर्ण भरोसा है कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी धरातल स्तर पर और मजबूत बनेगी। आज के कार्यक्रम में उपमहापौर राजेन्द्र पंवार के साथ सभी पार्टी पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का कोरोना महामारी में सीधा संवाद कर सहयोग करने के लिये आभार जताया।