Wednesday, June 25, 2025
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home News India

PM Kisan : पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 10वीं किस्त 20 हजार करोड़ रुपए जारी, आपको करना होगा ये काम

PM Kisan : PM Kisan 10th Installment Release PM Kisan samman nidhi yojana 10th kist pm kisan status

Sanjay Kumar Mehra by Sanjay Kumar Mehra
August 7, 2023
in India
0 0
pm kisan, pm kisan samman nidhi, pm kisan 10th kist status , pm kisan status, pm kisan.nic.in, pm kisan nidhi, pm kisan next installment, pm kisan yojana, pm kisan samman nidhi yojana, pm kisan kyc, pm kisan samman nidhi status, pm kisan 10th installment date, pm kisan 10th kist, 1 january 2022, business news in hindi,पीएम किसान, पीएम किसान योजना लिस्ट, पीएम किसान 4000, पीएम किसान योजना लिस्ट उत्तर प्रदेश, पीएम किसान सम्मान, पीएम किसान योजना खाता, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम किसान 10वीं किस्त, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री मोदी, PM Kisan,PM Kisan 10th Installment,PM Kisan samman nidhi yojana,PM Kisan Yojna,PM,Farmers,pm kisan status,pm kisan samman nidhi,pm kisan gov in,pm kisan beneficiary status,pm kisan nic in,

PM Kisan : PM Kisan 10th Installment Release PM Kisan samman nidhi yojana 10th kist pm kisan status

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

PM Kisan : उपस्थित सभी आदरणीय महानुभाव, सबसे पहले तो मैं माता वैष्णो देवी परिसर में हुए दुखद हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं। जिन लोगों ने भगदड़ में, अपनों को खोया है, जो लोग घायल हुए हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लगातार संपर्क में है। मेरी लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा जी से भी बात हुई है। राहत के काम का, घायलों के उपचार का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

pm kisan, pm kisan samman nidhi, pm kisan 10th kist status , pm kisan status, pm kisan.nic.in, pm kisan nidhi, pm kisan next installment, pm kisan yojana, pm kisan samman nidhi yojana, pm kisan kyc, pm kisan samman nidhi status, pm kisan 10th installment date, pm kisan 10th kist, 1 january 2022, business news in hindi,पीएम किसान, पीएम किसान योजना लिस्ट, पीएम किसान 4000, पीएम किसान योजना लिस्ट उत्तर प्रदेश, पीएम किसान सम्मान, पीएम किसान योजना खाता, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम किसान 10वीं किस्त, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री मोदी, PM Kisan,PM Kisan 10th Installment,PM Kisan samman nidhi yojana,PM Kisan Yojna,PM,Farmers,pm kisan status,pm kisan samman nidhi,pm kisan gov in,pm kisan beneficiary status,pm kisan nic in,
PM Kisan : PM Kisan 10th Installment Release PM Kisan samman nidhi yojana 10th kist pm kisan status

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

Table of Contents

Toggle
  • PM Kisan New List for 10th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त, 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर
  • PM Kisan Yojna : पीएम किसान योजना में अब तक जारी हुई नौ किस्त
  • How to Check PM Kisan Installment : पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किस्त की राशि ऐसे करें चेक
  • Kashi Vishwanath Corridor : काशी विश्वनाथ धाम सुंदरीकरण परियोजना
  • PM Kusum Yojana
  • MSP पर रिकॉर्ड खरीद

PM Kisan New List for 10th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त, 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर

भाइयों-बहनों,

इस कार्यक्रम में हमारे साथ जुड़े केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी गण, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री गण, राज्यों के कृषि मंत्री, अन्य महानुभाव और देश के कोने-कोने से जुड़े मेरे करोड़ों किसान भाइयों और बहनों, भारत में रह रहे, भारत से बाहर रह रहे प्रत्येक भारतीय, भारत के प्रत्येक शुभचिंतक और विश्व समुदाय को वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

साल की शुरुआत देश के करोड़ों अन्नदाताओं के साथ हो, साल के प्रारंभ में ही मुझे देश के कोने-कोने में हमारे किसानो के दर्शन करने का सौभाग्‍य मिले, ये अपने-आप में मेरे लिए बहुत बड़े प्रेरणा के पल हैं। आज देश के करोड़ों किसान परिवारों को, विशेषकर छोटे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त मिली है।

किसानों के बैंक खातों में 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। आज हमारे किसान उत्पाद संगठन- Farmers Produce Organisations, इससे जुड़े किसानों को आर्थिक सहायता भी भेजी गई है। सैकड़ों FPOs आज नई शुरुआत कर रहे हैं।

PM Kisan Yojna : पीएम किसान योजना में अब तक जारी हुई नौ किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan samman nidhi yojana) में पहली किस्त अप्रेल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। अब तक किसानों को नौ किस्त की राशि दी जा चुकी है।

How to Check PM Kisan Installment : पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किस्त की राशि ऐसे करें चेक

पीएम किसान सम्मान निधि योजना मे आपको मिलने वाली राशि को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

इसके लिए आपको सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना होगा।

इस पर ‘फामर्स कॉर्नर’के आप्शन पर जाए।

अब आपको लाभार्थी की स्थिति वाले विकल्प को चुनना होगा।

इस विकल्प पर आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकतें है।

इस विकल्प पर आपको एक सूची मिलेगी, जिसमें लाभार्थी किसान का नाम, इसमें ही बैंक खाते में भेजी गई रकम की राशि लिखी होगी।

अंत में आपको अपना आधार कार्ड का नंबर या मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपको गेट डाटा वाले साइन पर क्लिक करना होगा।

साथियों,

हमारे यहाँ कहते हैं- ”आमुखायाति कल्याणं कार्यसिद्धिं हि शंसति”।

अर्थात्, सफल शुरुआत कार्य सिद्धि की, संकल्पों की सिद्धि की पहले ही घोषणा कर देती है। एक राष्ट्र के रूप में हम 2021 के बीते साल को उसी रूप में देख सकते हैं। 2021, सौ साल में आई सबसे बड़ी महामारी से मुकाबला करते हुए कोटि-कोटि भारतीयों के सामूहिक सामर्थ्य, देश ने क्‍या करके दिखाया, इसके हम सब साक्षी हैं।

आज जब हम नव वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तब बीते साल के अपने प्रयासों से प्रेरणा लेकर हमें नए संकल्पों की तरफ बढ़ना है।

इस साल हम अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेंगे। ये समय देश के संकल्पों की एक नई जीवंत यात्रा शुरू करने का है, नए हौसले से आगे बढ़ने का है।

2021 में हम भारतीयों ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि जब हम ठान लेते हैं तो बड़े से बड़ा लक्ष्य, छोटा हो जाता है। कौन सोच सकता था कि इतने कम समय में भारत जैसा इतना विशाल देश, विविधताओं से भरा देश, 145 करोड़ वैक्सीन डोज दे पाएगा?

कौन सोच सकता था कि भारत एक दिन में ढाई करोड़ वैक्सीन डोज का रिकॉर्ड बना सकता है? कौन सोच सकता था कि भारत एक साल में 2 करोड़ घरों को पाइप से पानी की सुविधा से जोड़ सकता है?

भारत इस कोरोना काल में अनेकों महीनों से अपने 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन सुनिश्चित कर रहा है। और मुफ्त राशन की सिर्फ इस योजना पर ही भारत 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर चुका है। मुफ्त अनाज की इस योजना का बहुत बड़ा लाभ गांव को, गरीब को, गांव में रहने वाले हमारे किसान साथियों को मिला है, खेत-मजदूरों को मिला है।

साथियों,

हमारे यहां ये भी कहा गया है- संघे शक्ति कलौ युगे।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

यानि इस युग में संगठन से ही शक्ति होती है। संगठित शक्ति, यानि की सबका प्रयास, संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का मार्ग। जब 130 करोड़ भारतीय मिलकर एक कदम आगे बढ़ते हैं, तो वो सिर्फ एक कदम भर नहीं होता, 130 करोड़ कदम होते हैं। हम भारतीयों का स्वभाव रहा है कि कुछ ना कुछ अच्छा करके हमें एक अलग सुकून मिलता है।

लेकिन जब ये अच्छा करने वाले एकत्र होते हैं, बिखरे हए मोतियों की माला बनती है, तो भारत माता दैदिप्यमान हो जाती है। कितने ही लोग देश के लिए अपना जीवन खपा रहे हैं, देश को बना रहे हैं। ये काम पहले भी करते थे, लेकिन उन्‍हें पहचान देने का काम अभी हुआ है।

हर भारतीय की शक्ति आज सामूहिक रूप में परिवर्तित होकर देश के विकास को नई गति और नई ऊर्जा दे रही है। जैसे इन दिनों जब हम पद्म पुरुस्कारों से सम्मानित लोगों के नाम देखते हैं, उनके चेहरे देखते हैं, तो आनंद से भर जाते हैं। सबके प्रयास से ही आज भारत कोरोना जैसी इतनी बड़ी महामारी का मुकाबला कर रहा है।

भाइयों और बहनों,

कोरोना के इस काल में, देश में हेल्थ सेक्टर को और मजबूत करने, हेल्थ इंफ्रा को और बढ़ाने पर भी निरंतर काम किया गया है।

2021 में देश में सैकड़ों नए ऑक्सीजन प्लांट्स बनाए गए हैं, हजारों नए वेंटिलेटर्स जोड़े गए हैं। 2021 में देश में अनेकों नए मेडिकल कॉलेज बने, दर्जनों मेडिकल कॉलेजों पर काम शुरू हुआ है। 2021 में देश में हजारों वेलनेस सेंटर्स का भी निर्माण किया गया है।

आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन देश के जिले-जिले, ब्लॉक-ब्लॉक तक अच्छे अस्पतालों, अच्छी टेस्टिंग लैब का नेटवर्क सशक्त करेगा। डिजिटल इंडिया को नई ताकत देते हुए, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुलभ, और प्रभावी बनाएगा।

भाइयों और बहनों,

आज बहुत से इकॉनॉमिक इंडीकेटर्स उस समय से भी अच्छा कर रहे हैं, जब कोरोना हमारे बीच नहीं था। आज हमारी अर्थव्यवस्था की विकास दर 8 प्रतिशत से भी ज्यादा है। भारत में रिकॉर्ड विदेशी निवेश आया है।

हमारा विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। GST कलेक्शन में भी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। निर्यात और विशेषकर कृषि के मामले में भी हमने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।

साथियों,

आज हमारा देश, अपनी विविधता और विशालता के अनुरूप ही, हर क्षेत्र में विकास के भी विशाल कार्तिमान बना रहा है। 2021 में भारत ने करीब-करीब 70 लाख करोड़ रुपए का लेन-देन सिर्फ UPI से किया है, डिजिटल ट्रांजेक्‍शन किया है।

आज भारत में 50 हजार से ज्यादा स्टार्ट-अप्स काम कर रहे हैं। इनमें से 10 हजार से ज्यादा स्टार्ट्स अप्स तो पिछले 6 महीने में बने हैं। 2021 में भारत के नौजवानों ने कोरोना के इस कालखंड में भी 42 यूनिकॉर्न बनाकर, एक नया इतिहास रच दिया है।

मैं अपने किसान भाई-बहनों को बताना चाहता हूं कि ये एक-एक यूनिकॉर्न, ये करीब सात हजार करोड़ रुपए से भी अधिक मूल्य का स्टार्ट अप है। इतने कम समय में इतनी प्रगति, आज भारत के नौजवानों की सफलता की नई गाथा लिख रही है।

यह भी पढ़ें :  किसान आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक से अपडेट रहे : हिन्दुस्तान ज़िंक

और साथियों,

आज जहां भारत एक ओर अपना स्टार्ट अप इकोसिस्टम मजबूत कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अपनी संस्कृति को भी उतने ही गर्व से सशक्त कर रहा है।

यह भी पढ़ें : SBI Mudra Loan : एसबीआई बैंक दे रहा 10 लाख रुपये का मुद्रा लोन, ऐसे करें आवेदन

Kashi Vishwanath Corridor : काशी विश्वनाथ धाम सुंदरीकरण परियोजना

काशी विश्वनाथ धाम सुंदरीकरण परियोजना से लेकर केदारनाथ धाम की विकास परियोजनाओं तक, आदि शंकराचार्य की समाधि के पुनर्निमाण से लेकर मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा समेत भारत से चोरी हुई सैकड़ों मूर्तियों को वापस लाने तक, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से लेकर धोलावीरा और दुर्गा पूजा उत्सव को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिलने तक, भारत के पास इतना कुछ है। देश के प्रति पूरी दुनिया का आकर्षण है। और अब जब हम अपनी इन धरोहरों को मजबूत करने में लगे हैं तो निश्चित तौर पर टूरिज्म भी बढ़ेगा और तीर्थाटन भी बढ़ेगा।

साथियों,

भारत अपने युवाओं के लिए, अपने देश की महिलाओं के लिए आज अभूतपूर्व कदम उठा रहा है। 2021 में भारत ने अपने सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोल दिया। 2021 में भारत ने नेशनल डिफेंस एकेडमी के द्वार भी महिलाओं के लिए खोल दिए हैं।

2021 में भारत ने बेटियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल यानि बेटों के बराबर करने का भी प्रयास शुरू किया। आज भारत में पहली बार पीएम आवास योजना की वजह से करीब-करीब 2 करोड़ महिलाओं को घर पर उनका मालिकाना हक भी मिला है। हमारे किसान भाई-बहन, हमारे गांव के साथी समझ सकते हैं कि ये कितना बड़ा काम हुआ है।

साथियों,

2021 में हमने भारतीय खिलाड़ियों में एक नया आत्मविश्वास भी देखा है। भारत में खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ा है, एक नए युग की शुरुआत हुई है। हम में से हर कोई खुश था जब भारत ने टोक्यो ओलंपिक्स में इतने मेडल जीते। हम में हर कोई गर्व से भरा था, जब हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में इतिहास रच दिया।

पैरालंपिक के इतिहास में भारत ने अब तक जितने मेडल जीते थे, उससे ज्यादा मेडल हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों ने पिछले पैरालंपिक में जीतकर दिखाए हैं। भारत आज अपने स्पोर्ट्स पर्सन्स और स्पोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना निवेश कर रहा है, उतना पहले कभी नहीं किया गया। कल ही मैं मेरठ में एक और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने जा रहा हूं।

साथियों,

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से लेकर स्थानीय निकायों तक में भारत ने अपनी नीतियों और निर्णयों से अपना सामर्थ्य सिद्ध किया है। भारत ने 2016 में ये लक्ष्य रखा था कि वो साल 2030 तक, अपनी installed electricity capacity का 40 प्रतिशत, Non-Fossil Energy Sources से पूरा करेगा।

भारत ने अपना ये लक्ष्य, 2030 का जो लक्ष्‍य था, वो नवंबर 2021 में ही प्राप्त कर लिया। क्लाइमेट चेंज के खिलाफ विश्व का नेतृत्व करते हुए भारत ने 2070 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का भी लक्ष्य दुनिया के सामने रखा है।

आज भारत हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रहा है, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर Lead ले रहा है। देश में करोड़ों Led बल्ब वितरित करने से, हर साल गरीबों के, मध्यम वर्ग के करीब-करीब 20 हजार करोड़ रुपए, बिजली बिल में कम आए हैं।

देशभर के शहरों में स्थानीय निकायों द्वारा स्ट्रीट लाइट्स को भी LED से बदलने का अभियान चलाया जा रहा है। और मेरे किसान भाई हमारे अन्नदाता, ऊर्जादाता बनें, इसके लिए भी भारत बहुत बड़ा अभियान चला रहा है।

राजस्थान : नहरी क्षेत्र के किसानों को मोबाइल ऐप से मिलेगी पानी की जानकारी

PM Kusum Yojana

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसान खेतों के किनारे सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा पैदा (Solar Energy) कर सकें इसके लिए भी उन्हें मदद दी जा रही है। लाखों किसानों को सरकार द्वारा सोलर पंप भी दिए गए हैं। इससे पैसे की भी बचत हो रही है और पर्यावरण की भी रक्षा हो रही है।

pm kisan, pm kisan samman nidhi, pm kisan 10th kist status , pm kisan status, pm kisan.nic.in, pm kisan nidhi, pm kisan next installment, pm kisan yojana, pm kisan samman nidhi yojana, pm kisan kyc, pm kisan samman nidhi status, pm kisan 10th installment date, pm kisan 10th kist, 1 january 2022, business news in hindi,पीएम किसान, पीएम किसान योजना लिस्ट, पीएम किसान 4000, पीएम किसान योजना लिस्ट उत्तर प्रदेश, पीएम किसान सम्मान, पीएम किसान योजना खाता, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम किसान 10वीं किस्त, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री मोदी, PM Kisan,PM Kisan 10th Installment,PM Kisan samman nidhi yojana,PM Kisan Yojna,PM,Farmers,pm kisan status,pm kisan samman nidhi,pm kisan gov in,pm kisan beneficiary status,pm kisan nic in,
PM Kisan : PM Kisan 10th Installment Release PM Kisan samman nidhi yojana 10th kist pm kisan status

साथियों,

2021 का वर्ष कोरोना के खिलाफ देश की मजबूत लड़ाई की वजह से याद रखा जाएगा, तो इस दौरान भारत ने जो Reforms किए उनकी भी चर्चा अवश्य होगी। बीते साल भारत ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और रिफॉर्म की प्रक्रिया को और तेज गति से आगे बढ़ाया है।

सरकार का दखल कम हो, हर भारतीय का सामर्थ्य निखरे, और सबके प्रयास से राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति हो, इसी प्रतिबद्धता से उसी को सशक्त किया जा रहा है। व्यापार-कारोबार को आसान बनाने के लिए बीते साल भी अनेक निर्णय लिए गए।

पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान देश में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की गति को नई धार देने वाला है। मेक इन इंडिया को नए आयाम देते हुए देश ने चिप निर्माण, सेमीकंडक्टर जैसे नए सेक्टर के लिए महत्वकांक्षी योजनाएं लागू की है।

बीते साल ही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए देश को 7 रक्षा कंपनियां मिली हैं। हमने पहली प्रोग्रेसिव ड्रोन पॉलिसी भी लागू की है। अंतरिक्ष में देश की आकांक्षाओं को नई उड़ान देते हुए, Indian space association का गठन किया गया है।

साथियों,

डिजिटल इंडिया अभियान भारत में हो रहे विकास को गांव-गांव तक ले जाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। 2021 में हजारों नए गांवों को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ा गया है।

इसका बहुत लाभ हमारे किसान साथियों, उनके परिवारों, उनके बच्चों को भी हुआ है। 2021 में ही e-RUPI जैसा नया डिजिटल पेमेंट समाधान भी शुरू किया गया है। एक देश, एक राशन कार्ड, भी देशभर में लागू हो चुका है। आज देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई-श्रमकार्ड दिए जा रहे हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक आसानी से पहुंच पाएं।

भाइयों और बहनों

वर्ष 2022 में हमें अपनी गति को और तेज करना है। कोरोना की चुनौतियां हैं, लेकिन कोरोना भारत की रफ्तार नहीं रोक सकता। भारत, पूरी सावधानी रखते हुए, पूरी सतर्कता के साथ कोरोना से भी लड़ेगा और अपने राष्ट्रीय हितों को भी पूरा करेगा। हमारे यहां कहा गया है,

”जहीहि भीतिम् भज भज शक्तिम्। विधेहि राष्ट्रे तथा अनुरक्तिम्॥

कुरु कुरु सततम् ध्येय-स्मरणम्। सदैव पुरतो निधेहि चरणम्”॥

यानी,

डर, भय आशंकाओं को छोड़कर हमें शक्ति और सामर्थ्य को याद करना है, देशप्रेम की भावना सर्वोपरि रखनी है। हमें अपने लक्ष्यों का याद रखते हुए लगातार लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाना है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ राष्ट्र के लिए निरंतर प्रयास, आज हर भारतीय का मनोभाव बन रहा है।

और इसलिए ही, आज हमारे प्रयासों में एकजुटता है, हमारे संकल्पों में सिद्धि की अधीरता है। आज हमारी नीतियों में निरंतरता है, हमारे निर्णयों में दूरदर्शिता है। देश के अन्नदाता को समर्पित आज का ये कार्यक्रम इसी का एक उदाहरण है।

पीएम किसान सम्मान निधि, भारत के किसानों का बहुत बड़ा संबल बनी है। हर बार हर किस्त समय से, हर साल हजारों करोड़ रुपए का ट्रान्सफर, बिना किसी बिचौलिये के, बिना किसी कमीशन के, पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि भारत में ऐसा भी हो सकता है।

आज की राशि को मिला दें, तो किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर हो चुके हैं। आज उनके छोटे-छोटे खर्चों के लिए ये किसान सम्मान निधि, बहुत काम आ रही है। छोटे किसान इस राशि में से अच्छी क्वालिटी के बीज खरीद रहे हैं, अच्छी खाद और उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

साथियों,

देश के छोटे किसानों के बढ़ते हुए सामर्थ्य को संगठित रूप देने में हमारे किसान उत्पाद संगठनों- FPO’s की बड़ी भूमिका है। जो छोटा किसान पहले अलग-थलग रहता था, उसके पास अब FPO के रूप में पाँच बड़ी शक्तियाँ हैं।

पहली शक्ति है- बेहतर बार्गेनिंग, यानी कि मोलभाव की शक्ति। आप सब जानते हैं, जब आप अकेले खेती करते हैं तो क्या होता है? आप बीज से लेकर खाद तक सब खरीदते तो फुटकर में हैं, लेकिन बेचते थोक में हैं।

इससे लागत ज्यादा बढ़ती है, और मुनाफा कम होता है। लेकिन FPOs के जरिए ये अब तस्वीर बदल रही है। FPOs के माध्यम से अब खेती के लिए जरूरी चीजें किसान थोक में खरीदते हैं, और रिटेल में बेचते हैं।

FPOs से जो दूसरी शक्ति किसानों को मिली है, वो है- बड़े स्तर पर व्यापार की। एक FPO के रूप में किसान संगठित होकर काम करते हैं, लिहाजा उनके लिए संभावनाएं भी बड़ी होती हैं। तीसरी ताकत है- इनोवेशन की।

एक साथ कई किसान मिलते हैं, तो उनके अनुभव भी साथ में जुड़ते हैं। जानकारी बढ़ती है। नए नए इनोवेशन्स के लिए रास्ता खुलता है। FPO में चौथी शक्ति है- रिस्क मैनेजमेंट की। एक साथ मिलकर आप चुनौतियों का बेहतर आकलन भी कर सकते हैं, उससे निपटने के रास्ते भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  Gold Silver Rate Today 16 July 2021: आज बढ़े सोना -चांदी के भाव, देखे क्या है आज का रेट

और पांचवीं शक्ति है- बाज़ार के हिसाब से बदलने की क्षमता। बाज़ार और बाज़ार की डिमांड तो लगातार बदलती रहती है। लेकिन छोटे किसानों को या तो उसकी जानकारी नहीं मिलती, या फिर वो बदलाव के लिए संसाधन नहीं जुटा पाता।

कभी सारे लोग एक ही फसल बो देते हैं और बाद में पता चलता है कि अब उसकी डिमांड ही कम हो गई। लेकिन FPO में आप न केवल बाज़ार के हिसाब से तैयार रहते हैं बल्कि खुद बाज़ार में नए उत्पाद के लिए डिमांड पैदा करने की ताकत भी रखते हैं।

साथियों,

FPO’s की इसी शक्ति को समझते हुए आज हमारी सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। इन FPO’s को 15 लाख रुपए तक की मदद भी मिल रही है।

इसी का नतीजा है कि आज देश में Organic FPO क्लस्टर्स, ऑयल सीड क्लस्टर्स, बैम्बू क्लस्टर्स और Honey FPOs जैसे क्लस्टर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। हमारे किसान आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट’ जैसी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, देश विदेश के बड़े बाज़ार उनके लिए खुल रहे हैं।

साथियों,

हमारे देश में आज भी ऐसी कई चीजों का विदेशों से आयात होता है, जिनकी जरूरत देश का किसान आसानी से पूरी कर सकता है। खाद्य तेल इसका बहुत बड़ा उदाहरण हैं। हम विदेशों से खाद्य तेल खरीदते हैं।

देश को बहुत पैसा दूसरे देशों को देना पड़ता है। ये पैसा देश के किसानों को मिले, इसीलिए हमारी सरकार ने 11 हजार करोड़ के बजट के साथ नेशनल पाम ऑयल मिशन शुरू किया है।

  • पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का किया आह्वान

MSP पर रिकॉर्ड खरीद

साथियों,

बीते साल देश ने कृषि क्षेत्र में एक के बाद एक, अनेक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किए हैं। कोरोना की चुनौतियों के बाद भी आप सबने अपनी मेहनत से देश में अन्न उत्पादन को रिकॉर्ड स्तर पर ले जाकर दिखाया।

बीते साल देश का अनाज उत्पादन 300 मिलियन टन तक पहुंचा है। हॉर्टिकल्चर-फ्लोरीकल्चर- बागवानी-फूल-फूल की खेती में अब उत्पादन 330 मिलियन टन से भी ऊपर पहुँच गया है। 6-7 वर्ष पहले की तुलना में देश में दूध उत्पादन भी लगभग 45 प्रतिशत बढ़ा है।

यही नहीं, अगर किसान रिकॉर्ड उत्पादन कर रहा है तो देश (MSP) MSP पर रिकॉर्ड खरीद भी कर रहा है। सिंचाई में भी, हम Per Drop-More Crop को बढ़ावा दे रहे हैं। बीते वर्षों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिए करीब 60 लाख हेक्टेयर जमीन को माइक्रो-इरिगेशन से टपक सिंचाई से जोड़ा गया है।

प्राकृतिक आपदा में किसानों को जो नुकसान होता था, जो दिक्कत होती थी, उसे कम करने का भी हमने प्रयास किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को मिलने वाला मुआवजा 1 लाख करोड़ से भी ऊपर पहुँच गया है। ये आंकड़ा बहुत महत्वपूर्ण है।

देशभर के किसानों ने करीब 21 हजार करोड़ रुपए ही प्रीमियम के तौर पर दिए लेकिन उन्हें मुआवजे के तौर पर एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मिले। भाइयों और बहनों, फसलों के अवशेष हों, पराली हो, ऐसी हर चीज से भी किसान को पैसा मिले, इसके लिए प्रयास तेज़ किए गए हैं।

कृषि अवशेषों से बायोफ्यूल बनाने के लिए देशभर में सैकड़ों नई यूनिट्स लगाई जा रही हैं। 7 साल पहले जहां देश में हर साल 40 करोड़ लीटर से भी कम इथेनॉल का उत्पादन होता था वो आज 340 करोड़ लीटर से भी अधिक हो चुका है।

साथियों,

आज देशभर में गोबरधन योजना चल रही है। इसके माध्यम से गांव में गोबर से बायोगैस बनाने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बायोगैस का उपयोग बढ़े, इसके लिए भी देशभर में प्लांट लगाए जा रहे हैं।

इन प्लांट्स से हर साल लाखों टन उत्तम ऑर्गेनिक खाद भी निकलेगी, जो किसानों को कम दाम पर उपलब्ध रहेगी। जब गोबर का भी पैसा मिलेगा तो ऐसे पशु भी बोझ नहीं लगेंगे, जो दूध नहीं देते या जिन्होंने दूध देना बंद कर दिया है। सब देश के काम आएं, कोई बेसहारा ना रहे, ये भी तो आत्मनिर्भरता ही है।

साथियों,

पशुओं का घर पर ही इलाज हो, घर पर ही कृत्रिम गर्भाधान की व्यवस्था हो, इसके लिए आज अभियान चलाया जा रहा है। पशुओं में Foot and Mouth Disease- खुरपका-मुंहपका के नियंत्रण के लिए भी टीकाकरण मिशन चल रहा है।

सरकार ने कामधेनु आयोग का भी गठन किया है, डेयरी सेक्टर के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हज़ारों करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाया है। ये हमारी ही सरकार है जिसने लाखों पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से भी जोड़ा है।

साथियों,

धरती हमारी माता है और हमने देखा है कि जहां धरती माता को बचाने का प्रयास नहीं हुआ, वो जमीन बंजर हो गई। हमारी धरती को बंजर होने के बचाने का एक बड़ा तरीका है- केमिकल मुक्त खेती।

इसलिए बीते वर्ष में देश ने एक और दूरदर्शी प्रयास शुरू किया है। ये प्रयास है- नैचुरल फ़ार्मिंग यानि प्राकृतिक खेती का। और इसकी एक फिल्‍म अभी आपने देखी भी, और मैं तो चाहूंगा कि सोशल मीडिया में इस फिल्‍म को हर किसान तक पहुंचाइये।

नैचुरल फ़ार्मिंग से जुड़ा कितना कुछ हमने अपनी पुरानी पीढ़ियों से सीखा है। ये सही समय है जब हम अपने इस पारंपरिक ज्ञान को व्यवस्थित करें, आधुनिक तकनीक से जोड़ें।

ज दुनिया में केमिकल फ्री अनाजों की भारी मांग है, और काफी ऊंचे दाम पर इसके खरीददार तैयार हैं। इसमें लागत कम है और उत्पादन भी बेहतर रहता है। जिनसे अधिक लाभ सुनिश्चित होता है केमिकल मुक्त होने से हमारी मिट्टी की सेहत, उपजाऊ शक्ति और खाने वालों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है।

मैं आज आप सभी से आग्रह करूंगा कि प्राकृतिक खेती को भी अपनी खेती से जोड़ें, इस पर जोर दें।

भाइयों और बहनों,

नए साल का ये पहला दिन, नए संकल्पों का दिन है। ये संकल्प आज़ादी के अमृतकाल में देश को और समर्थ और सक्षम बनाने वाले हैं। यहां से हमें इनोवेशन का, कुछ नया करने का, संकल्प लेना है। खेती में तो ये नयापन आज समय की मांग है।

नई फसलों, नए तौर-तरीकों को अपनाने से हमें हिचकिचाना नहीं है। साफ-सफाई का जो संकल्प है, उसे भी हमें भूलना नहीं है। गांव-गांव, खेत-खलिहान, हर जगह स्वच्छता की अलख जलती रहे, ये हमें सुनिश्चित करना है।

सबसे बड़ा संकल्प है- आत्मनिर्भरता का, लोकल के लिए वोकल होने का। हमें भारत में बनी चीजों को वैश्विक पहचान देनी है। इसके लिए ज़रूरी है कि भारत में पैदा होने वाले, भारत में बनने वाले हर सामान, हर सर्विस को हम प्राथमिकता दें।

हमें याद रखना है कि हमारे आज के कार्य, अगले 25 वर्षों की हमारी विकास यात्रा की दिशा तय करेंगे। इस यात्रा में हम सभी का पसीना होगा, प्रत्येक देशवासी की मेहनत होगी।

मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी भारत को उसकी गौरवशाली पहचान लौटाएँगे, और देश को एक नई ऊंचाई देंगे। आज नए वर्ष के पहले दिन देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर होना ऐसा ही एक प्रयास है।

आप सभी को एक बार फिर साल 2022, इस नववर्ष की बहुत-बहुत मंगल कामनाएँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद !

YouTube video

In line with the continued commitment and resolve to empower grassroot level farmers, Prime Minister Shri Narendra Modi released 10th instalment of financial benefit under Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme today via video conferencing.

This enabled the transfer of an amount of more than Rs. 20,000 crore to more than 10 crore beneficiary farmer families.

During the programme, Prime Minister also released equity grant of more than Rs. 14 crore to about 351 Farmer Producer Organizations (FPOs), which will benefit more than 1.24 lakh farmers.

Prime Minister interacted with FPOs during the event. Union Minister Shri Narendra Singh Tomar and Chief Ministers, LGs, Agriculture Ministers and farmers from several states were linked to the event.

Interacting with FPO from Uttarakhand, the Prime Minister inquired about the choice of organic farming by them and the ways of certification of the organic products. He also talked about the marketing of the organic products of the FPO.

यह भी पढ़ें :  आचार्यश्री महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति का अध्यक्षीय दायित्व अरविंद संचेती को

The FPO also told the Prime Minister how they arrange for organic fertilizers. The Prime Minister said that it has been the efforts of the government that natural and organic farming is widely promoted as it reduces the reliance on chemical fertilizer and improves the income of the farmers.

The FPO from Punjab informed the Prime Minister about the ways of disposing off the parali without burning. They also talked about the superseeder and help from government agencies. The Prime Minister wished that their experience of Parali management should be emulated everywhere.

FPO from Rajasthan talked about the honey production. They said that concept of FPO has been very useful for them with the help of NAFED.

FPO from Uttar Pradesh thanked the Prime Minister for creating FPOs as foundation of the prosperity of the farmers. They talked about their process of helping the members with seeds, organic fertilizers, variety of horticulture products.

They also talked about helping farmers with getting benefits of the government schemes. They are getting benefits of e-Nam facilities. They promised to fulfil the Prime Minister’s vision of doubling the farmers income. The Prime Minister said that the confidence of the country’s farmer is the key strength of the country.

FPO from Tamil Nadu informed that with NABARD support, they formed FPO to get better prices and the FPO is fully owned and operated completely by women.

They informed the Prime Minister that Sorghum is being produced due to the weather conditions of the area. The Prime Minister said Nari Shakti’s success is indication of their indomitable will power. He asked the farmers to take benefits of millet farming.

FPO from Gujarat talked about natural farming and how cow-based agriculture can reduce the expense and stress on soil. Tribal communities of the region are also benefitting from the concept.

Speaking on the occasion, the Prime Minister offered his condolences for the victims of stampede at Mata Vaishno Devi shrine. The Prime Minister also informed that he talked to the LG Shri Manoj Sinha regarding the arrangements for the injured.

The Prime Minister said that today when we are entering the new year, we need to embark upon a new journey taking inspiration from the achievements of the past years. The Prime Minister recalled the nation’s effort in fighting the pandemic, vaccination and making arrangement for the vulnerable sections during the difficult period.

Country is spending 2 lakh 60 thousand crore rupees on making ration available to the vulnerable sections. The Prime Minister said that the governemnt is working relentlessly to strengthen its medical infrastructure.

He listed efforts like new oxygen plants, new medical colleges, wellness centres, Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission and Ayushman Bharat Digital Health Mission in the direction of revamping medical infrastructure.

The country is moving with the mantra of SabkaSaath, Sabka Vikas and SabkaPrayas. Many people are spending their lives for the country, they are building the country. The Prime Minister said that they used to do this work earlier also, but now there work is being recognized.

“This year we will complete 75 years of our independence.This is the time to start a new vibrant journey of the country’s resolves, to move forward with renewed vigour”, he said.

Elaborating on the power of collective effort, the Prime Minister pointed out “when 130 crore Indians take one step, it is not merely one step but it amounts to 130 crore steps.”

Speaking about economy, the Prime Minister said that on many parameter, Indian economy is looking better than pre-covid days. He pointed out that “today the growth rate of our economy is more than 8%. Record foreign investment has come to India. Our forex reserves have reached record levels.

Old records have also been surpassed in GST collection. We have also set new records in the matter of exports, especially in agriculture.” He said that in 2021 transection of more than 70 lakh crore rupees was done on UPI. More than 50 thousand start-ups are working in India out of these 10 thousand came up during last six months.

Year 2021, the Prime Minister said, was also the year of strengthening India’s cultural heritage. Initiatives like beautification and development of Kashi Vishwanath Dham and Kedarnath Dham, Renovation of Samadhi of Aadi Shankaracharya, restoration of stolen idol of goddess Annapoorna, construction of Ram Mandir in Ayodhya and getting World Heritage status for Dholavira and Durga Puja festival are strengthening India’s heritage and enhancing its tourism and pilgrimage potential.

Year 2021 was an year of optimism for the Matra-Shakti also. Sainik Schools were opened for girls along with the doors of National Defence academy. In the year just gone by, attempts were initiated for raising marriage age for girls be raised to 21, equal to boys. Indian sports persons also brought glory to the nation in 2021.

India is making unprecedented investment in the sporting infrastructure of the country, the Prime Minister informed.

Leading the world against climate change, India has also set a target of Net Zero Carbon Emission in front of the world by 2070. Many records of renewable energy, the Prime Minister said, are being met by India before time. Today India is working on hydrogen mission, taking lead in electric vehicles, he pointed out.

The Prime Minister continued and said that PM Gatishakti National Master Plan is going to give a new edge to the pace of infrastructure construction in the country. “Giving new dimensions to Make in India, the country has implemented ambitious plans for new sectors like chip manufacturing, semiconductor”, he added.

The Prime Minister summarized the mood of today’s India saying “devotingto the nation with the spirit of ‘Nation First’, is becoming the sentiment of every Indian today. And that is why, today there is unity in our efforts and in our resolutions.There is impatience for accomplishment. Today there is consistency in our policies and farsightedness in our decisions.”

The Prime Minister said that PM Kisan Samman Nidhi is a big support for India’s farmers. If we include today’s transfer, more than 1.80 lakh crore rupees have been transferred directly to the accounts of the farmers, he said.

The Prime Minister said that through FPO’s small farmers are feeling the power of collective strength. He pointed out five benefits of FPOs for small farmers. These benefits are increased bargaining power, scale, innovation, risk management and adaptability to the market conditions. Keeping in mind the benefits of FPO’s the government is promoting them at every level.

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

These FPOs are getting help of upto 15 lakh rupees. As a result, FPOs like Organic FPOs, Oil Seed FPOs, Bamboo clusters and Honey FPOs are coming up all over the country. “Today our farmers are benefitting from the schemes like ‘One District One Products’ and markets, both nation and global, are opening for them”, the Prime Minister said.

He said that reliance on imports is being reduced by schemes like National Palm Oil Mission with a budget of 11 thousand crore rupees.

The Prime Minister talked about the milestones that were achieved in the agriculture sector in the recent years. Food grain production touched 300 million tonnes, similarly Horticulture and floriculture production reached 330 million tonnes.

Milk production also increased almost 45 per cent in last 6-7 years. About 60 lakh hectare land was brought under micro irrigation; more than 1 lakh crore were given in compensation under Prime Minister FasalBimaYojna, whereas premium received was just 21 thousand crores. Ethanol production increased from 40 crore litres to 340 crore litres in just seven years. The Prime Minister also informed about the Goberdhan Scheme to promote bio-gas.

If there will be value in cow dung, he said, the non miltching animals will not be burden on farmers. The Government has established Kaamdhenu Commission and is strengthening dairy sector infrastructure.

The Prime Minister once again pushed for promotion of natural farming. He said that chemical-free farming is a major way of protecting the health of soil. Natural farming is a key step in this direction, he said.

He asked for making every farmer aware of the processes and benefits of natural farming. The Prime Minister concluded by calling upon the farmers to keep on doing innovation in farming and support the movement like cleanliness.

More Tags : PM Kisan Samman Nidhi Yojana , PM Kisan Yojana , PM Kisan Samman Nidhi , PM Kisan , PM KISAN NIDHI , pm kisan status , pm kisan.nic.in , pm kisan kyc , pm kisan next installment’

Source: PM Kisan : PM Kisan 10th Installment Release PM Kisan samman nidhi yojana 10th kist pm kisan status

Related Story

BSNL Vi plan change policy , Jio, Airtel, Vi, BSNL users, switch mobile plans, Prepaid to postpaid 30 days,Best Mobile Plans,
India

Jio, Airtel, Vi, BSNL के यूजर्स अब हर माह बदल सकेंगे मोबाइल प्लान

June 22, 2025
Kedarnath Helicopter Crash, Helicopter Crash, Rudraprayag Helicopter Crash, Crash in Kedarnath , Kedarnath Helicopter Service, Kedarnath Helicopter Service, Kedarnath Helicopter Uttrakhand Helicopter Crash,
India

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, हादसे की होगी जांच

June 15, 2025
NEET Result 2025 Topper, NEET UG Results 2025, NEET UG,NEET UG 2025,hanumangarh,Rajasthan,NEET UG Result,NEET UG 2025,NEET UG 2025 Result,NEET UG 2025 Result Date,NEET UG 2025 Final Answer Key,NEET UG 2025 Scorecard,NEET UG Toppers,NEET UG 2025 Topper,NEET UG 2025 Toppers,Mahesh kumar topperनीट यूजी,नीट यूजी रिजल्ट,नीट यूजी रिजल्ट 2025,नीट यूजी 2025,नीट यूजी 2025 रिजल्ट,नीट यूजी 2025 रिजल्ट डेट,नीट यूजी 2025 रिजल्ट कब आएगा,नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर-की,नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड,नीट यूजी टॉपर्स,नीट यूजी 2025 टॉपर,नीट यूजी 2025 टॉपर्स,
India

NEET UG Results 2025 : नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, राजस्थान के महेश ने किया टॉप, एमपी के उत्कर्ष की सेकंड रैंक

June 14, 2025
Raja Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi murder, Sonam Raghuvanshi, Meghala, Sonam Raghuvanshi Family, Sonam Raghuvanshi Love Story, Sonam Raghuvanshi Case, Sonam Raghuvanshi Marriage, Honeymoon, Sonam Raghuvanshi Brother Govind,
India

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा, सोनम दोषी पाई जाती है तो उसे मिले फांसी की सजा

June 11, 2025
Decode with Sudhir Chaudhary, Sudhir Chaudhary, Sudhir Chaudhary Decode, Decode Time, Decode Video, Sudhir Chaudhary Update,
India

डीडी न्यूज़ पर ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ ने मचाया धमाल, बना दर्शकों की पहली पसंद

June 10, 2025
Shyam Maru, Shyam Maru Bikaner, JAR Rajasthan, Shyam Maru JAR, Shyam Maru Jar Rajasthan, Bhavani Joshi, Bhavani Joshi Bikaner,
India

राजस्थान में जार के पुनर्गठन के लिए तदर्थ समिति गठित, बीकानेर के श्याम मारू संयोजक, भवानी जोशी चुनाव पर्यवेक्षक

June 7, 2025
Load More

Latest News

  • खाटू श्याम बाबा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू, देखें समय और रूट
  • विश्व के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर,नाइट टूरिज्म डेजर्ट एडवेंचर और रूरल टूरिज्म का होगा विकास
  • राजस्थान में 62 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के ​कलक्टर बदले
  • राजस्थान में मौसम ने बदली करवट : कई जिलों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
  • बीकानेर में हो सकेगा योग और पंचकर्म से मरीजों का उपचार

Web-Stories

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
10 Best places to visit in the United States
10 Best places to visit in the United States
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her 10 Best places to visit in the United States