राशि परिवर्तन से इन राशि वालों की अब बदलने वाली है किस्मत, जाने कैसे

Rashi Parivartan Shukra Margi 2022 These Zodiac Signs Will Lucky And Good Impact

Zodiac Signs,Rashi Parivartan,Rashifal for August,Graha Rashi Parivartan,राशि परिवर्तन, राशिफल, ग्रहों का राशि परिवर्तन,

Venus retrograde 2022, venus margi 2022, venus transit 2022, shukra margi 2022, astrology, Rashi Parivartan,

Rashi Parivartan Shukra Margi 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन, मार्गी व वक्री अवस्था में आने का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल और वक्री चाल का मतलब उल्टी चाल होती है।

भाग्य के कारक व भौतिक सुख प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 30 जनवरी से अपनी चाल बदलने वाले हैं। इस समय शुक्र धनु राशि में वक्री अवस्था में हैं।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र का धनु राशि में प्रवेश 30 दिसंबर 2021 को हुआ था। अब 30 जनवरी 2022 को शुक्र वक्री से मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद शुक्र 40 दिनों तक मार्गी रहेंगे। 27 फरवरी को शुक्र शनिदेव की राशि मकर में गोचर करेंगे।

शुक्र को रचनात्मकताए रोमांटिक अहसास प्रेम सौंदर्य विवाह आदि का कारक ग्रह माना जाता है इसलिए शुक्र के गोचर को वैदिक ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है।

चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएँ मिलती हैं लेकिन मुख्य रुप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है। शुक्र की उच्च राशि मीन है, वहीं धनु राशि में शुक्र का होना सामान्य माना जाता है। हालांकि, शनि, और केतु के साथ शुक्र की मित्रता होती है। वहीं ये बृहस्पति के साथ सामान्य फल देने वाला ग्रह है।

30 जनवरी को शुक्र होंगे मार्गी

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि 30 जनवरी को शुक्र मकर राशि में मार्गी होंगे। शुक्र को सुख, रोमांस और विलासिता आदि का कारक माना जाता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र कन्या राशि में नीच और मीन राशि में उच्च के माने जाते हैं।

ज्योतिष में शुक्र

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया किशुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र लाभ के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है। व्यक्ति की कलात्मकता का भी विकास होता है। किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में काफी मायने रखता है।

ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है। शुक्र के राशि परिवर्तन होने से इन मामलों संबंधी बदलाव देखने को मिलते हैं।

मार्गी होने का पड़ेगा शुभ प्रभाव

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मकर राशि पर शनिदेव का आधिपत्य है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए मकर व कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के मार्गी होने का पूरा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इन राशियों से जुड़े जातकों को मार्गी शुक्र लाभ पहुंचाएंगे।

प्रशासनिक और राजनैतिक मामलों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इन क्षैत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा कहा जाता है। कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। विपरित लिंग के लोगों के कारण कामकाज में बदलाव होने की भी संभावना है। सुख-सुविधाएं, यात्राएं और शारीरिक सुख संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।

शुक्र के पास अमृत संजीवनी है और शुक्र पृथ्वी के साथ है। वस्तुओं की लागत बढ़ सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शुभ असर देखने को मिलेगा। जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

शुक्र के उपाय

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।

More Article : Venus retrograde 2022, venus margi 2022, venus transit 2022, shukra margi 2022, astrology, Rashi Parivartan,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version