Holi : इस साल बन रहे होली पर कई शुभ संयोग, इनको राशि वालों को होगा फायदा

Holi :Holi 2022 Subh yoga being made on Holi these zodiac sign will get benefits

holi, holi 2021, happy holi, holi 2021 date, holi 2022, happy holi images, happy holi 2021, holi images, image of holi, holi kab hai, holi date 2021

Holi :Holi 2022 Subh yoga being made on Holi these zodiac sign will get benefits

Holi :Holi 2022 होली पर बन रहा है ग्रह-नक्षत्र का शुभ संयोग

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली (Holi Festival) का त्योहार मनाया जाता है। इसके अगले दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च को मनाया जाएगा। जबकि रंग वाली होली 18 मार्च को खेली जाएगी।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस साल होली (Holi 2022) पर वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहे हैं। वृद्धि योग में किए गए काम आपको लाभ देते हैं।

यह योग व्यापार के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग में अच्छे कार्यों से पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा, इस साल होली पर बुध-गुरु आदित्य योग भी बनने जा रहा है। इस योग में होलिका की पूजा करने से घर, परिवार में सुख शांति बनी रहती है और संतान को दीर्घायु प्राप्त होती है।

holi, holi 2021, happy holi, holi 2021 date, holi 2022, happy holi images, happy holi 2021, holi images, image of holi, holi kab hai, holi date 2021

Holi Subh Muhurat : पंचांग के अनुसार 17 मार्च को होलिका दहन

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि पंचांग के अनुसार 17 मार्च को होलिका दहन के लिए लोगों के पास केवल 1 घंटा 10 मिनट का समय रहेगा। इस दिन रात 9.02 से 10.14 तक जब भद्रा का पु’छकाल रहेगा, उस समय होलिका दहन किया जा सकता है।

जो लोग इस अवधि में दहन नहीं कर पाएं वे रात डेढ़ बजे के बाद होलिका दहन करें। फागुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को दोपहर 1:29 से प्रारंभ होकर अगले दिन दोपहर 12.47 तक रहेगी। उदया तिथि में 18 मार्च को पूर्णिमा रहने पर इसी दिन होली खेली जाएगी।

Holi Subh yoga : बन रहा है होली पर दुलर्भ योग

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस साल होली पर वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। वृद्धि योग में किए गए कार्यों से लाभ प्राप्त होने की मान्यता है।

वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में कार्यों से पुण्य प्राप्त होता है। ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा होली पर इस साल बुध-गुरु की युति से आदित्य योग का भी निर्माण हो रहा है।

Holi Subh yoga 2022 : होली पर शुभ योग

वृद्धि योग: रात 11:15 मिनट से
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र: देर रात 12:18 मिनट तक
आनंदादि योग: देर रात 12:18 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:05 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट तक

Holi Subh Muhurat :  शुभ मुहूर्त

होलिका दहन तिथि- 17 मार्च 2022

Holi Dahan Muhurat : होलिका दहन मुहूर्त

17 मार्च 2022 – रात 09 :02 मिनट से रात 10 :14 मिनट
कुल अवधि – लगभग 01 घंटे 10 मिनट

Holi : भद्रा समाप्ति के बाद होलिका दहन मुहूर्त

17 मार्च को देर रात 01:12 बजे से अगले दिन 18 मार्च को प्रात: 06:28 बजे तक.

Holi Kab Hai Date : होली तिथि

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 17 मार्च 2022 को दोपहर 01:29
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 18 मार्च 2022 को दोपहर 12:47

Holi Horoscope : राशि अनुसार खेलें रंगों की होली 

विश्व विख्यात भविष्यवक्ता और कुंडली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास बता रहे है राशि अनुसार खेलें रंगों की होली और बनें सौभाग्यशाली।

Aries Horoscope for Holi : मेष राशि

मेष राशि को लाल और पीले रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से आपके जीवन में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

Taurus Horoscope for Holi : वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को होली के दिन सफेद कपड़े पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Gemini Horoscope for Holi : मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ इनके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि संबंधों में प्रगाढ़ता भी आएगी।

Cancer Horoscope for Holi : कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सफेद कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें धन, यश के साथ बेहद सुकून भी मिलेगा।

Leo Horoscope for Holi : सिंह राशि

सिंह राशि के लोग गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ ये लोग ऊर्जावान बने रहेंगे बल्कि इनके साथ होली खेलने वाले लोग भी उत्साह से भर जाएंगे।

Virgo Horoscope for Holi : कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से इस राशि के लोगों का आर्थिक संकट दूर होता है।

Libra Horoscope for Holi : तुला राशि

तुला राशि के जातक सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

Scorpio Horoscope for Holi : वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, मैरून और पीले रंग से होली खेलने जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होते हैं।

Sagittarius Horoscope for Holi : धनु राशि

धनु राशि के जातकों को होली खेलने के लिए लाल, और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपका अपने परिजनों के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा और गुरु ग्रह से जुड़ी कोई परेशानी भी आपके सामने नहीं आएगी।

Capricorn Horoscope for Holi : मकर राशि

मकर राशि के लोगों को होली जरूर खेलनी चाहिए. इसके लिए इन्हें नीले, काले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शीध्र ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

Aquarius Horoscope for Holi : कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को होली खेलने के लिए काला, बैंगनी और लाल रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने बस में कर पाएंगे।

Pisces Horoscope for Holi : मीन राशि

मीन राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इस राशि के लोगों को होली के दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ही होली खेलने जाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809

प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता दिलाने में ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है कामयाबी

Shani Sade Sati 2022 : इन राशि वालों को नहीं मिलेगी शनि महादशा से मुक्ति, शनि से प्रभावित होगा 2022

तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

More Article :  holi, holi 2021, happy holi,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version