Guru Mangal Yuti : मंगल का मीन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Guru Mangal Yuti : Guru Mangal Yuti conjunction know effects on your Zodiac

Guru Mangal Yuti , Guru Mangal Yuti conjunction, horoscope,Mars horoscope, Zodiac , Mars change zodiac,Mars changed zodiac, in Pisces,मंगल का राशिफल,मंगल ने बदली राशि,मंगल मीन राशि में,मंगल राशि परिवर्तन, Mars Zodiac change,

Guru Mangal Yuti : Guru Mangal Yuti conjunction know effects on your Zodiac

Guru Mangal Yuti : मंगल ग्रह ने कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में 17 मई को सुबह 05:09 बजे प्रवेश कर लिया है। मंगल का मीन राशि में यह गोचर 27 जून 2022 तक रहेगा और इस कारण से कई राशियों के जातकों पर इसका असर होगा।

ज्योतिष के मुताबिक बृहस्पति और शुक्र पहले से ही मीन राशि में स्थित हैं और इस बीच बृहस्पति और मंगल का मंगल गुरु योग अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग परिणाम देगा।

 Guru Mangal Yuti Conjunction : 27 जून तक मीन राशि में रहेंगे मंगल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि मंगल मीन राशि में 27 जून तक रहेगा। मंगल इस ग्रह के राशि परिवर्तन से शनि-मंगल का अशुभ योग खत्म होगा।

अब मीन राशि में गुरु, शुक्र और मंगल तीन ग्रहों की युति रहेगी। जिसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर होगा। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है।

मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति माना गया है। मंगल समस्त साहसिक कार्य जैसे सेना, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस आदि के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता का भी प्रतिनिधित्व करता है।

मंगल अग्नि तत्व ग्रह होने के साथ-साथ एक उत्तेजनात्मक ग्रह भी है। मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि मंगल के राशि परिवर्तन से वृष, तुला और मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं।

कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। सेहत के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। मंगल के प्रभाव से पुरानी परेशानियां और विवाद खत्म हो सकते हैं।

मंगल के प्रभाव से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 3 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। फायदा भी होगा। लेकिन कामकाज में रुकावटें और अनचाहे बदलाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। मंगल के मीन राशि में आ जाने से मेष, सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन चार राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा।

तनाव और विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

Guru Mangal Yuti conjunction effects on Zodiac : मंगल का शुभ-अशुभ प्रभाव

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि मंगल की वजह से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है।

देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी।

भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है।

प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है।

सोने-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं।

रेशमी कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतें भी बढ़ने के योग बन रहे हैं।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी आएगी।

मशीनरी भी महंगी हो सकती हैं।

इनके अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।

दलहन और तिलहन भी सस्ता होगा।

इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के लिए सामान्य समय रहेगा।

सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं।

जल सेना की ताकत बढ़ेगी।

देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।

Guru Mangal Yuti : करें पूजा-पाठ और दान

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए।

लाल कपड़ों का दान करें। मसूर की दाल का दान करें। शहद खाकर घर से निकलें। हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।

Guru Mangal Yuti conjunction effects on Your Zodiac : मंगल का मीन राशि में गोचर 12 राशियों पर प्रभाव

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं मंगल का मीन राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों की रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी, वहीं तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियां आ सकती हैं, पैसों का लेन-देन न करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी मिलने की भी संभावना हैं। व्यापार करने वालों को भी लाभ हो सकता है। स्वस्थ रहो। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि

मंगल के गोचर से कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी सेवकों की पदोन्नति हो सकती है, नया घर खरीदने के भी योग बन रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि

अगर आप कोई नया स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे और मेहनत भी करेंगे। नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सेहत का ध्यान रखना होगा, विशेषकर माता पिता की सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाह हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह एक अच्छा समय है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

तुला राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भाग्य आपका साथ देगा, धन लाभ होगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। गलत काम न करें वरना आपको कोर्ट जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें वरना दुर्घटना हो सकती है।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लाभ होगा। खर्चे बढ़ेंगे, बचत करना सीखना बेहतर है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा, संयम से बात करके गलतफहमियों को सुलझाना बेहतर होगा।

धनु राशि

भूमि लाभ के योग हैं। प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, धन लाभ होगा। मकान खरीदने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बहस करने से बचें।

मकर राशि

मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है। व्यापार करते हैं, तो यह फलता-फूलता रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े होने पर लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि

आपके जीवन में चुनौतियां बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि आपने शेयर बाजार में पैसा लगाया है तो अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

मीन राशि

धार्मिक स्थलों पर जाने के योग बन रहे हैं। मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहा है और यह गोचर आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आपकी पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत होंगे, धन लाभ होगा।

तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

Shani Sade Sati 2022 : इन राशि वालों को नहीं मिलेगी शनि महादशा से मुक्ति, शनि से प्रभावित होगा 2022

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक, विधाधर नगर, जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809

Tags : Guru Mangal Yuti , Guru Mangal Yuti conjunction,  horoscope, Mars horoscope, Zodiac

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version