Surya Rashi Parivartan 2021: कैसा रहेगा कर्क राशि का सूर्य आपके लिए जाने

Surya Rashi Parivartan 2021: Sun transit in Cancer know more on Surya rashi Parivartan

Horoscope Today , Surya Rashi Parivartan 2021, Today Horoscope , Daily Horoscope, horoscope, Dainik rashifal in Hindi, hindi horoscope, today rashifal in Hindi, Zodiac signs, Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi 2021, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi, राशिफल, rashifal 2021 in hindi, hindi rashifal, राशिफल, rashifal 2021 in hindi, রাশিফল,

Surya Rashi Parivartan 2021: सूर्यग्रह का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है। सूर्यग्रह प्रत्येक माह राशि बदलते हैं, जिसका व्यापक असर विश्वक्षितिज पर देखने को मिलता है। साथ ही द्वादश राशियाँ भी प्रभावित होती हैं। फलित ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य राशि से तृतीय, षष्ठ, दशम एवं एकादश भाव में आते हैं तो व्यक्ति को सूर्यग्रह का उत्तम फल प्राप्त होता है।

सूर्यग्रह कर्क राशि में 16 जुलाई, शुक्रवार को सायं 4 बजकर 54 मिनट से 16 अगस्त, सोमवार को अद्र्धरात्रि के पश्चात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेंगे। एक माह की यह अवधि कर्क संक्रान्ति के नाम से जानी जाएगी।

Horoscope वृषभ, कन्या, तुला एवं कुंभ राशि वालों को मिलेगी विशेष अनुकूलता 

मेष—चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आलस्य की अधिकता। सफलता में व्यवधान। जोखिम से नुकसान। बने बनाये कार्यों में अड़चने। दूसरों की गलतफहमी से हानि। परिवार में तनाव की स्थिति। क्रोध से मानसिक तनाव। किसी बात को लेकर मन दु:खी। अकेलेपन की अनुभूति। वाहन से चोट-चपेट संभव। नवयोजना अधूरी। व्यवसायिक पक्ष के प्रति चिन्तित। वैवाहिक अड़चनें। आत्मिक शान्ति में कमी। द्रव्य की क्षति। स्वयं का निर्णय अहितकर। प्रियजनों से मनमुटाव। कार्य क्षमता का अभाव। आर्थिक संकट बरकरार। प्रतियोगिता में निराशा। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—19, 20, 24, 25, 26 एवं अगस्त—6, 7, 8, 15, 16।

वृषभ-ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो : नवयोजना दृष्टिïगत। वाकपटुता से कार्यों में सफलता। जनसम्पर्क का भरपूर अवसर। नवीन उपलब्धि से प्रसन्नता। किसी आयोजन में सम्मिलित होने के सुअवसर। बौद्धिक क्षमता का विकास। इच्छा के अनुकूल घटना घटित। पराक्रम से कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता। पुरातन विवाद के समापन से खुशी। परिस्थितियाँ पक्ष में। नौकरी में पदोन्नती। सुख-शान्ति का वातावरण। मनोवांछित कार्य प्रगति पर। लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त। आरोग्य सुख। व्यवसाय में सफलता। मान-सम्मान परक कृत्य सम्पन्न। यात्रा सकुशल। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—25, 26, 27 एवं अगस्त—3, 4, 5, 12, 13।

मिथुन—का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा : ग्रहयोग विपरीत। कार्यों में निराशा। आरोग्य सुख में कमी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर। बात-बात पर क्रोध। दूसरों के कटुवचन से तकलीफ। जिम्मदारियों को निभाने में मुश्किलें प्रभावी। स्वयं का सदुपयोग करने से वंचित। सुख-सुविधा का अभाव। प्रतियोगिता में असफलता। प्रियजनों से मतभेद। सहयोगियों से तनाव। आशा के विपरीत घटनायें घटित। आय की तुलना में व्यय अधिक। दिनचर्या अव्यवस्थित। गुप्त चिंताएँ प्रभावी। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर। वाहन से चोट-चपेट दुर्घटना की आशंका। यात्रा निष्फल। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—19, 20 एवं 4, 5, 6, 12, 13, 14।

कर्क-ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : मानसिक अशांति। झूठे आश्ïवासनों से निराशा। धनागम का मार्ग अवरुद्ध। सुख सुविधाओं का अभाव। व्यवहार में लापरवाही नुकसानदायक। कार्यों में गतिरोध। विश्वासघात की आशंका। पठन-पाठन में अरुचि। परिवार में मतभेद। बढ़ते खर्च से परेशान। दाम्पत्य जीवन असंतोषजनक। संभावित यात्रा निष्फल। आर्थिक कठिनाइयाँ प्रभावी। आशा के विपरीत घटनाएँ घटित। किसी बात से मन अशांत। सामयिक सिद्धि का प्रयास असफल। व्यय की अधिकता। स्वास्थ्य में शिथिलता। अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—20, 21, 22, 28, 29 एवं अगस्त—2, 3, 9, 10, 11।

सिंह—मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : ग्रहयोग निराशाजनक। आर्थिक हानि की आशंका। लेन-देन में जोखिम से नुकसान। नवसमस्यायें उपस्थित। धनोपार्जन में बाधा। सुख शान्ति में कमी। व्यक्तिगत समस्या के समाधान हेतु विचलित। दाम्पत्य जीवन में कटुता। कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में निराशा। धन लाभ में कमी। परिवार में आपसी कलह से अशान्ति। अकेलेपन की अनुभूति। अपयश की संभावना। आरोग्य सुख में कमी। अशांति का वातावरण। स्पष्टवादिता घातक। लाभ की दिशा में किए जा रहे प्रयास में विलम्ब। व्यर्थ भ्रमण से हानि की आशंका। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलार्ई—२0, 21, 22, 29, 30 एवं अगस्त—1, 2, 3, 4, 13, 14, 15।

कन्या—टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो : विचारित योजना साकार। नवीन योजना का श्रीगणेश। आॢथक समस्या का निवारण। समस्या के समाधान में स्वजन सहायक। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिन्ता कम। बौद्धिक क्षमता का विकास। राजनैतिक कृत्यों में अभिरुचि। अधिकारियों से तालमेल। धार्मिक कृत्य सम्पन्न। चित्त प्रफुल्लित। चिरवांछित कार्य बनने से प्रसन्नता। परोपकार की भावना जागृत। शारीरिक मानसिक सुख, सामाजिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि। प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय। महत्वपूर्ण उपलब्धि। इच्छित पद की प्राप्ति। हर्षोल्लास का वातावरण। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—23, 24, 25, 29, 30 एवं अगस्त—3, 4, 12, 13, 14।

तुला-रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : विचाराधीन योजना का श्रीगणेश। विविध पक्षों में परिश्रम के अनुरूप सफलता। दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत। धन सम्पत्ति विषयक मसला हल। नवसमाचार से खुशी। आपसी सलाह से कामयाबी। व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल। सुख के साधन समय पर सुलभ। इच्छाशक्ति जागृत। बकाये धन की प्राप्ति। परोपकार की भावना जागृत। उच्चाधिकारियों से वांछित सहयोग। धर्म के प्रति आस्था। योजना साकार। ज्ञान-विज्ञान में अभिरुचि। बुद्धि चातुर्य से कुछेक विवाद का समापन। धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—25, 26 एवं अगस्त—7, 8, 9, 15, 16।

वृश्चिक—तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू : अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान। कार्यों के प्रति उदासीनता। बात बात पर क्रोध की अधिकता। अधीनस्थ सहयोगियों से तनाव। दाम्पत्य जीवन में कटुता। स्वजनों से विवाद की आशंका। संतान पक्ष से कष्टï। मन अस्वस्थ। आय में न्यूनता। आत्मीयजनों से अनबन। आवागमन में प्रतिकूलता। आरोग्य सुख में व्यवधान। जल्दबाजी मेें लिया गया निर्णय हानिकारक। योजना की पूर्ति में बाधा। लेन-देन में जोखिम से नुकसान। धनाभाव से कार्यों में अवरोध। आर्थिक हानि की संभावना। व्यर्थ भ्रमण से आॢथक हानि। यात्रा से कष्टï। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—20, 21, 22, 25, 26 एवं अगस्त—2, 3, 4, 9, 10, 11।

धनु—ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े : मानसिक अशांति। कार्यों में व्यवधान। पारिवारिक कठिनाइयाँ। आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति। व्यवहार में लापरवाही हानिकारक। अकेलेपन की अनुभूति। धनागम के मार्ग में बाधा। सुख शान्ति में अड़चनें। आय की तुलना में अधिक व्यय। क्रोध की अधिकता। समय व्यवधानकारक। व्यापार में उलझनें। आॢथक नुकसान की आशंका। परिवार में आपसी कलह। जोखिम से हानि। व्यक्ति विशेष से धोखे की आशंका। दूसरों की गलतफहमी से हानि। वाहन से चोट-चपेट सम्भव। दुर्घटना की आशंका। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—23, 24, 25 एवं अगस्त—6, 7, 8, 14, 15, 16।
मकर—भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : समय निराशाजनक। समस्यायें प्रभावी। अशान्ति का वातावरण। मन दुविधामय। पारिवारिक उलझनें प्रभावी। मित्रों से मनमुटाव। क्रोध की अधिकता। जोखिम से नुकसान। विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त नहीं। प्रतिष्ठïा पर आघात की आशंका। कठिनाइयाँ प्रभावी। संकल्प-विकल्प से कार्यों में अड़चनें। पुरुषार्थ के प्रति अरुचि। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर। दाम्पत्य जीवन में कटुता। आॢथक पक्ष से हानि। वाद-विवाद की स्थिति। नवीन कार्य में अड़चनें। वाहन से कष्ट। धर्म के प्रति अरुचि। यात्रा में असफलता। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—17, 23, 24, 25, 27 एवं अगस्त—3. 4. 5. 11. 12. 13।

कुंभ-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : बुद्धि चातुर्य से कुछेक कार्य प्रगति पर। व्यापार में विस्तार की योजना फलीभूत। आॢथक व्यवसायिक प्रगति। शत्रु परास्त। धाॢमक आयोजन संपादित। नवसम्पर्क लाभदायक। धनागम का सुअसवर। नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल। राजनैतिक गतिविधियों में अभिरुचि। दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग। लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त। आरोग्य सुख की प्राप्ति। मित्रों-परिजनों से अपेक्षित सहयोग। परिवार में शांति का वातावरण। नवीन कार्यों की रूपरेखा तैयार। सफलता का सुयोग। लाभ की स्थिति। यात्रा सन्तोषजनक। ॥ सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—21, 22, 23, 29, 30 एवं अगस्त—3, 4, 5, 11, 12, 13।

मीन-दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची : कार्यों में गतिरोध। योजना की पूॢत में बाधा। विशेष प्रयास के बावजूद आंशिक सफलता। आपसी सम्बन्धों में कटुता। दूसरों की भूल से स्वयं को हानि। आहार-विहार में अनियमितता से स्वास्थ्य पर कुप्रभाव। आलस्य की अधिकता। उलझनें प्रभावी। समय व्यवधानकारक। आरोग्य सुख में कमी। कर्ज से परेशानी। संकल्प-विकल्प की स्थिति। विशेष प्रयास असफल। परिजनों से मन-मुटाव। किसी मुद्दे को लेकर परेशान। मान-सम्मान प्रतिष्ठïा में कमी। बढ़ते खर्च से मानसिक तनाव। वाहन से भय। व्यावसायिक आर्थिक पक्ष में निराशा। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जुलाई—27, 28, 29 एवं अगस्त—3, 4, 5, 13, 14, 15।

विशेष—सूर्यग्रह की अनुकूलता के लिए अपने देवी-देवता की आराधना के साथ सूर्यग्रह की पूजा भी करनी चाहिए। सूर्य भगवान को अघ्र्य अर्पित करना चाहिए। रविवार के दिन व्रत या उपवास अथवा नमकरहित सात्विक भोजन एक समय करना चाहिए। रविवार के दिन मध्याह्न के समय सूर्यग्रह से सम्बन्धित लाल रंग की वस्तुएँ जैसे—लाल वस्त्र, गेहूँ, सोना, ताँबा, गुड़, लाल फल, लाल फूल, लाल चन्दन, लाल मिठाई आदि विविध वस्तुएँ ब्राह्मण को नगद दक्षिणा के साथ दान देना चाहिए।

More News : Horoscope Today , Surya Rashi Parivartan 2021, Today Horoscope ,  Daily Horoscope,  horoscope, Dainik rashifal in Hindi, hindi horoscope, today rashifal in Hindi,  Zodiac signs, Rashifal,  Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi 2021, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi,  राशिफल, rashifal 2021 in hindi, hindi rashifal, राशिफल, rashifal 2021 in hindi, রাশিফল,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version