Shukra Gochar 2021: शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश : इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

शुक्र गोचर, शुक्र गोचर 2021, शुक्र राशि परिवर्तन shukra gochar 2021, planet venus transit, venus transit 2021, Shukra Gochar, Horoscope, Aaj ka rashifal,

@अनीष व्यास

Shukra Gochar 2021 : अमृत संजीवनी के मालिक शुक्र 22 जून को करेंगे कर्क में प्रवेश

धन, ऐश्वर्य, सुंदरता, भौतिक सुख आदि देने वाले शुक्र ग्रह 22 जून को मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में 17 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों तक एक राशि में स्थित रहते हैं। इसके बाद ये राशि परिवर्तन करते हैं।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं तो कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। उच्च शुक्र शुभ फलदायी होते हैं नीच शुक्र नकारात्मक परिणाम लेकर आते हैं। नवग्रहों में शामिल छठा ग्रह शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है।

शुक्र एक शुभ ग्रह है यदि शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है।

शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं जबकि सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

Shukra Gochar 2021 शुक्र का पौराणिक कथाओं में प्रचलित नाम शुक्राचार्य

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र का पौराणिक कथाओं में प्रचलित नाम शुक्राचार्य है जिनके बाद संजीवनी विद्या थी और ये शिव के परम भक्त व महर्षि भृगु ऋषि के पुत्र हैं। सप्ताह में शुक्रवार का दिन शुक्र को समर्पित है। शुक्र के अच्छे फल के लिए महिलाओं का सम्मान करें। परशुराम की आराधना करने से भी शुक्र की कृपा प्राप्त होती है।

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख वैवाहिक सुख भोग-विलास शौहरत कला प्रतिभा सौन्दर्य रोमांस काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।

Shukra Gochar शुक्र के पास अमृत संजीवनी

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि अमृत संजीवनी के मालिक शुक्र पृथ्वी के साथ हैं और शुक्र के पास अमृत संजीवनी है। इस कारण कोरोना महामारी संक्रमण में कमी आयेगी। कोरोना महामारी संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी और कोरोना का असर न्यूनतम होगा। प्राकृतिक आपदा और अप्रिय घटनाएं जन शून्य स्थानों पर होने की संभावना अधिक है। शुक्र अमृत संजीवनी के कारण संक्रमण और दुर्घटना के शिकार लोगों को बचाने मं। सफल रहेंगे।

Shukra Gochar 2021 शुक्र का शुभ-अशुभ प्रभाव

विख्यात कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र के राशि परिवर्तन से कोरोना महामारी से होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी और कोरोना का असर न्यूनतम होगा।

शुक्र ग्रह के उपाय

विख्यात भविष्यवक्ता अनीष व्यास ने बताया कि लक्ष्मी माता की उपासना करें।

आइए विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास से जानते हैं कि शुक्र के गोचर से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बेवजह खर्च न करें। इस दौरान आपको करियर में शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि
गोचर काल में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप कुछ न कुछ नया करेंगे। शुक्र गोचर काल में बुद्धि के बल पर धन लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि
इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। विदेश में निवेश में मुनाफा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस में मुनाफे के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क राशि
पुराने निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकते हैं। विदेशी सहयोग से भी आपको लाभ हो सकता है। खर्चों में भी वुद्धि देखने को मिलेगी। यह समय व्यापार और साझेदारी के लिए भी अनुकूल रहने की संभावना है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को शुक्र गोचर काल में धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक मोर्च पर सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

कन्या राशि
इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। शुक्र गोचर काल के दौरान आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि
जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यस्त समय रहेगा जिसमें आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं इस समय आपको धन से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्य में टालमटोल करना आपको महंगा पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
यह समय नए कार्य की शुरुआत करना उत्तम रहेगा। शुभ परिणाम के बीच व्यापारियों को लाभ होने की संभावना भी है। इसके अलावा व्यवसाय में नए और सकारात्मक बदलाव से कारोबारियों के लाभ में वृद्धि हो सकती हैए जबकि नौकरीपेशा लोगों कॅरियर क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। आप समय आपको त्वचा संक्रमण को लेकर सावधान रहना होगा।

धनु राशि
इस समय आपको सावधान रहने की खास आवश्यकता रहेगी। साथ ही लोगों से सामंजस्य बिठाने में आपको कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी इस समय आपकी परेशानियों का कारण बन सकता है।

मकर राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना के बीच पदोन्नति का योग बनता दिख रहा है। जिसके चलते जीवन में अनुकूल बदलाव आ सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में भी कामयाबी मिलने की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होने के अलावा आपको शानदार परिणाम भी मिल सकते हैं।

कुंभ राशि
इस समय तनाव व झगड़े बढ़ सकते हैं। जिसके चलते अशांति में इजाफा होगा। वहीं इस अवधि में कुछ नए अवसर मिलने के साथ ही आपको अत्यधिक मेहनत भी करनी होगी।

मीन राशि
आपको अपनी बुद्धि के उपयोग से खास सफलता मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस समय आप काफी कुछ नया भी सीख सकते हैं। आपको इस समय भाग्य का साथ मिलेगा। जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपको हर काम में सफलता हासिल हो सकती है।

( विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809)

Weekly Horoscope : कैसा रहने वाला है आपका ये सप्ताह, देखें साप्ताहिक राशिफल

More News : शुक्र गोचर, शुक्र गोचर 2021, शुक्र राशि परिवर्तन shukra gochar 2021, planet venus transit, venus transit 2021, Shukra Gochar, Horoscope, Aaj ka rashifal,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version