जुलाई माह में 4 बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से प्राकृतिक आपदा के साथ राजस्थान की राजनीति में भी होगा फेरबदल

July 2021 list of astrological planet transit : Rashi Parivartan 2021 calendar

Astrology, astrology article, rashi parivartan, Jyotish, Horoscope, Rashi Parivartan 2021, July 2021 Rashi Parivartan

July 2021 Rashi Parivartan

Rashi Parivartan 2021 , ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2021 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब आने वाला जुलाई का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही शनि अपनी मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि जुलाई का महीना ग्रहों के लिहाज से भारी फेरबदल वाला साबित होगा।

आषाढ़ का महीना 25 जून से 24 जुलाई तक रहेगा। हिंदू धर्म में इस माह का बहुत अधिक महत्व होता है। इस माह में देवशयनी एकादशी भी पड़ती है। देवशयनी एकादशी से मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। ज्योतिष के नजरिए से भी ये माह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।

वैदिक ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार मनुष्य के जीवन में जो भी घटनाएं घटित होती हैं। उनका कारण ग्रहीय दशा, गोचर, उनकी चाल है। सौरमंडल में बैठे ग्रह ही यह निर्धारित करते हैं कि आने वाला समय कैसा होगा और मनुष्य जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

Rashi Parivartan 2021 : 4 ग्रह बदलेंगे राशि

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि आषाढ़ महीने के दौरान सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। इन 4 ग्रहों की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया सहित 12 राशियों पर भी होगा। इन ग्रहों के अलावा बृहस्पति, शनि और राहु-केतु की चाल में बदलाव नहीं होगा।

गुरु कुंभ राशि में वक्री ही रहेंगे। शनि अपनी ही राशि यानी मकर में वक्री रहेंगे। इन दो ग्रहों की टेढ़ी चाल की वजह से कुछ लोगों को अनचाहे बदलाव का सामना करना पड़ेगा।

7 जुलाई को बुध का मिथुन राशि में गोचर

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि 7 जुलाई 2021 को बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध इस दिन मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ेगा। लेन-देन, निवेश और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाले इस ग्रह के प्रभाव से 5 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा और अन्य 7 राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

शुभ – वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर अशुभ – मेष, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन

16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर

विख्यात भविष्यवक्ता अनीष व्यास ने बताया कि 16 जुलाई 2021 को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य इस दिन मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे अधिक प्रभाव कर्क राशि पर पड़ेगा। 4 राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। वहीं अन्य 8 राशियों पर सूर्य का अशुभ प्रभाव रहेगा।

शुभ – वृष, कन्या, तुला और कुंभ अशुभ – मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन

17 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर

विख्यात कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि 17 जुलाई 2021 को शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र इस दिन सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे अधिक प्रभाव सिंह राशि पर पड़ेगा। धन लाभ और खर्चे का स्वामी ग्रह होने से 3 राशि वालों को धन लाभ और फायदा होगा। इनके अलावा 9 राशियों का संभलकर रहना होगा।

शुभ – वृश्चिक, कुंभ और मीन अशुभ – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मकर

20 जुलाई को मंगल ग्रह का कर्क राशि में गोचर

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि 20 जुलाई 2021 को मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल इस दिन कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे अधिक प्रभाव कर्क राशि पर पड़ेगा। मंगल के राशि बदलने से 9 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं 3 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा।

शुभ – वृष, कन्या और कुंभ अशुभ – मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला वृश्चिक, धनु, मकर और मीन

शनिदेव मकर राशि में ही रहेंगे विराजमान

विख्यात कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि कि न्याय देवता कहे जाने वाले शनि इस साल 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। इस वर्ष मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनिदेव को कर्म का देवता माना जाता है। शनि जातक के कर्म के हिसाब से फल देते हैं।

ग्रहों के गोचर का प्रभाव

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र बुध मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। इस महीने में पांच शुक्रवार और पांच शनिवार रहेंगे। इस कारण खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं।

इस दौरान ज्यादातर दिनों में मंगल और शनि की प्रतियुति रहेगी। इन ग्रहों के आमने-सामने होने की वजह से देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं।

यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे। सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा।

राजस्थान पर असर

विख्यात भविष्यवक्ता अनीष व्यास ने बताया कि 4 बड़े ग्रहों के परिवर्तन से राजस्थान की राजनीति में हलचल दिखाई देगी। साथ ही फेरबदल की संभावना बनेगी। जन आंदोलन या जनाक्रोश होगा। प्राकृतिक घटनाएं होगी।

कोरोना महामारी के संक्रमण में कमी आयेगी। व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेगी। बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होगा। सोने चांदी के भाव में तेजी रहेगी। कोई अप्रिय घटना होने की संभावना बन रही है।

क्या करें उपाय

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें।

 

( विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809)

 

Wedding Dates 2021 : जुलाई से दिसंबर तक अब सिर्फ 56 शुभ मुहूर्त शेष जुलाई-नवंबर-दिसंबर में 18 दिन विवाह मुहूर्त शेष

 

More Article : Astrology, astrology article, rashi parivartan, Jyotish, Horoscope, Rashi Parivartan 2021, July 2021 Rashi Parivartan

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version