Horoscope : सूर्य ग्रह कर्क राशि से वृष, कन्या, तुला एवं कुम्भ राशि वाले को मिलेगी खुशियों की सौगात

Horoscope Today : Sun will transit in Cancer on July 16 know more effects on Rashifal

Horoscope Today , Today Horoscope , Daily Horoscope, horoscope, Dainik rashifal in Hindi, hindi horoscope, today rashifal in Hindi, Zodiac signs, Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi 2021, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi, राशिफल, rashifal 2021 in hindi, hindi rashifal, राशिफल, rashifal 2021 in hindi, রাশিফল,

सूर्यग्रह कर्क राशि में
॥ सूर्यग्रह आए मिथुन से कर्क राशि में
॥ विश्वक्षितिज पर अप्रत्याशित घटनाओं से रूबरू होगा जनमानस

— ज्योतिषविद् विमल जैन

भारतीय ज्योतिष में सूर्यग्रह का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है। ज्योतिष की गणना के अनुसार मेष राशि से मीन राशि तक सूर्यग्रह प्रत्येक मास अपनी राशि बदलते हैं। जिसका व्यापक प्रभाव पूरे विश्व में देखने को मिलता है।

प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि सूर्यग्रह कर्क राशि में 16 जुलाई, शुक्रवार को सायं 4 बजकर 54 मिनट पर प्रवेश करके इसी राशि में 16 अगस्त, सोमवार को अद्र्धरात्रि के पश्ïचात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेंगे। इस एक माह की यह अवधि कर्क संक्रान्ति के नाम से जानी जाएगी।

ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि सूर्यग्रह के कर्क राशि में प्रवेश करने एवं अन्य ग्रहों के योग के फलस्वरूप विश्व क्षितिज पर अनेकानेक अप्रत्याशित घटनाएँ देखने को मिलेंगी। सूर्य, मंगल व शुक्र-कर्क राशि में; चंद्रमा-कन्या राशि में; बुध-मिथुन राशि में, राहु-वृषभ राशि में; वृहस्पति-कुम्भ राशि में; शनि-मकर राशि में एवं केतु-वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे।

इन दोनों ग्रहों के वक्री होने के फलस्वरूप सम्पूर्ण जगत में सम्भावित घटनाएं। जनमानस पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। राजनैतिक उथलपुथल, देश-विदेश के राजनैतिक घटनाक्रम में अचानक तेजी से नये स्वरूप व गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी। शेयर, वायदा व धातु बाजार में विशेष हलचल देखने को मिलेगी।

कहीं-कहीं पर वर्षा से भू-स्खलन की आशंका बनी रहेगी। दैविक आपदाएँ, जल-थल वायु दुर्घटनाओं का प्रकोप तथा कहीं-कहीं पर आगजनी की आशंका बनी रहेगी। किसी मुद्दे को लेकर जन-मानस में असन्तोष रहेगा।

सत्ता पक्ष व विपक्ष में परिवर्तन के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप को नकारा नहीं जा सकता। मौसम में अजीबो-गरीब परिवर्तन होगा। धाॢमक पक्ष को लेकर एक-दूसरे पर लोग छींटाकशी करेंगे। आर्थिक व राजनैतिक घोटाले भी शासक-प्रशासक पक्ष के सामने आयेंगे।

श्री विमल जैन ने बताया कि ग्रहों के योग के फलस्वरूप द्वादश राशियाँ भी प्रभावित होंगी। सूर्यग्रह के कर्क राशि में आने से वृष, कन्या, तुला एवं कुम्भ राशि वालों को विशेष सफलता मिलेगी।

मेष—आलस्य की अधिकता। परिवार में तनाव। लाभ में कमी। आत्मसंतुलन में व्यतिक्रम। आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति।
वृषभ—नवीन योजना का श्रीगणेश। ज्ञान-विज्ञान में अभिरुचि। बुद्धि चातुर्य से विवाद का समापन पर। विविध पक्षों में सफलता।
मिथुन—धनागम का मार्ग अवरुद्ध। वाणी में उग्रता। नेत्र विकार। विशेष प्रयास से आंशिक सफलता। वाहन से कष्ट।
कर्क—कार्यों के प्रति उदासीनता। क्रोध की अधिकता। समय असन्तोषजनक। शंका कुशंका प्रभावी। योजना अधूरी। यात्रा निरर्थक।
सिंह—कार्यों में निराशा। व्यय की अधिकता। नेत्र विकार। भौतिक सुख में कमी। पारिवारिक उलझनें। यात्रा से निराशा।
कन्या—नवयोजना का शुभारम्भ। ग्रहस्थिति पक्ष में। उपहार या सम्मान का लाभ। राजकीय पक्ष से लाभान्वित। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि।
तुला—आरोग्य सुख की प्राप्ति। परिस्थितियों में सुधार। आकस्मिक लाभ। नौकरी में पदोन्नति। कर्ज की निवृत्ति। यात्रा से लाभ।
वृश्चिक—समय आशा के विपरीत। स्वास्थ्य में व्यतिक्रम। सुख-सुविधा में कमी। पारिवारिक सुख में कमी। कर्ज से उलझनें।
धनु—स्वास्थ्य सुख में व्यतिक्रम। व्यय की अधिकता। दुर्घटना संभव। जल्दबाजी का निर्णय अहितकर। दिनचर्या अव्यवस्थित।
मकर—आर्थिक पक्ष से असंतोष। कर्ज की अधिकता। धर्म के प्रति अरुचि। दाम्पत्य जीवन में वैमनस्यता। यात्रा में निराशा।
कुम्भ—लाभ का मार्ग प्रशस्त। सफलता का सुअवसर। बुद्धि विवेक से तनाव में कमी। नव समाचार से प्रसन्नता। राजकीय लाभ।
मीन—संकल्प-विकल्प की स्थिति। कार्य योजना से लाभ। धाॢमक कार्यों में रुचि। संतान पक्ष की चिन्ता। यात्रा में विफलता।

जिनके सूर्यग्रह विपरीत हों, उन्हें अपने कार्यों में सूझ-बूझ व सतर्कता बरतनी चाहिए साथ ही जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। धन के निवेश के लिए सूझ-बूझ जरूरी है।

विशेष—सूर्यग्रह की प्रसन्नता के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की आराधना के साथ सूर्यग्रह की भी अर्चना नियमित रूप से करनी चाहिए। प्रात:काल स्नान, ध्यान के पश्चात् सूर्य भगवान को ताम्रपात्र में रोली, अक्षत, लाल फूल एवं गुड़ डालकर अघ्र्य अॢपत करना चाहिए। साथ ही सूर्यमन्त्र का जप, श्रीआदित्यहृदय स्तोत्र, श्रीआदित्यकवच, श्रीसूर्यसहस्रनाम आदि का पाठ भी करना चाहिए।

रविवार के दिन व्रत या उपवास रखकर दिन में 12 बजे से 3 बजे के मध्य बिना नमक का फलाहार करना चाहिए तथा मध्याह्न के समय सूर्यग्रह से सम्बन्धित लाल रंग की वस्तुएँ जैसे—लाल वस्ïत्र, गेहूँ, गुड़, ताँबा, लाल फूल, चन्दन आदि विविध वस्तुएँ नगद दक्षिणा सहित ब्राह्मïण को संकल्प के साथ देना चाहिए।

 

(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी)

More News : Horoscope Today , Today Horoscope ,  Daily Horoscope,  horoscope, Dainik rashifal in Hindi, hindi horoscope, today rashifal in Hindi,  Zodiac signs, Rashifal,  Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi 2021, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi,  राशिफल, rashifal 2021 in hindi, hindi rashifal, राशिफल, rashifal 2021 in hindi, রাশিফল,

 

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version