Today Horoscope 5 नवंबर : आज मिथुन कन्या और मीन राशि वालों की दिन होगा खास, पढ़े अन्य राशिफल

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ ले।

वृष राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए यात्रा हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेंगी। लाभ होंगा।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग है। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करे। निर्णय सोच समझ कर ले।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

विवेक से कार्य करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापर -व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत में रुचि रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। पठन-पाठन के लिए किसी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सफलता प्राप्ति के योग है।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। आनंदायक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। काम करने का मन बनेगा। प्रसन्नता बनी रहेंगी।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

शुभ समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न ले। आय में निश्चितता रहेगी।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

क्रोध पर नियंत्रण रखें। आसपास का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। धैर्य रखें। अनुकूल समय का इंतजार करे।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य को करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेंगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धैर्य रखें।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

नए काम मिल सकते हैं। प्रयास करें। नए लोगों से संपर्क बनेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछले समय में की गई मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

(ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version