Today Horoscope : 30 अक्टूबरः आज वृष, मकर और मेष राशि वालों का होगा खास दिन, पढ़े अन्य राशिफल

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा।

वृष राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। अपनो का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोर्ट-कचहरी की स्थिति अनुकूल बनेगी। रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। परिवार की चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

भूमि-भवन संबंधित कार्य लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। समय अनुकूल है।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में सहकर्मी सहयोग कर सकते हैं। धैर्य रखें।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। निवेश सोच-समझ कर करे। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पारिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यापर-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। 

(ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966 

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version