राशिफल 3 अक्टूबर : आज कुंभ मिथुन और मेष राशि वालों को होगा धन लाभ बढ़ेगा मान सम्मान , पढ़ें अन्य राशियों का राशिफल

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Horoscope)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

रोजगार में वृद्धि होगी। मेहनत का फल भरपूर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्र सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रतिकूलता रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

पुराना रोग उभर सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। जोखिम के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नोकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

आर्थिक नीति में परिवर्तन सफल रहेगा जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। काम में मन लगेगा। जल्दबाजी से बचें। आय में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। समय उत्तम है।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से हानि होगी। जल्दबाजी से बाधा संभव है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। अतिविश्वास हानि देगा।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

मित्रों के सहयोग से लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। निवेश शुभ रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रतियोगिता में लाभ की स्थिति निर्मित होगी। नौकरीपेशा में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। बड़ों से मार्गदर्शन लें। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

विवाद को बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है। दूसरों से अपेक्षा दु:ख का कारण बनेगा। जोखिम के कार्य टालें। व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा। परिवार के सदस्य की चिंता रहेगी।

(ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Exit mobile version