राशिफल 22 अक्टूबर: आज इन राशि वालों का होगा खास दिन

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। यश बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें।

वृष राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट लाभ देंगा।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जोखिम के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेंगी।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। जमानत के कार्य टालें।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम के कार्य टालें। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के कार्य सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। लाभ होगा।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। पुराना रोग उभर सकता है।

(ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version