Today Horoscope 22 नवंबर : वृश्चिक मेष राशि वालों की बदलेगी किस्मत, पढ़े अन्य राशिफल

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में नया काम कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह से कार्य कर पाएंगे।

वृष राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है। बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

पठन-पाठन व लेखन काम सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

संपत्ति के सौदे लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। उत्साह में वृद्धि होगी।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करे।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में व्रद्धि होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम के कार्य टालें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव रह सकता है। जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। नया काम मिल सकता है। आर्थिक नीति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट लाभदायक रहेंगा। ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय अनुकूल है।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। दुर्घटना से हानि के योग हैं। लापरवाही न करें।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज न करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। रुके कार्य बनेंगे।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

(ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version