Today Horoscope 21 दिसंबर : आज से मेष मिथुन वृश्चिक राशि वालों की बदलेगी किस्मत, पढ़े अन्य राशिफल

ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भावना को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ेंगी। धैर्यशीलता की कमी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ रहेगी। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नई आर्थिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। काफी समय से रुके काम पूर्ण हो सकते हैं। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। समय उत्तम है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि हो सकती है। किसी के विवाद में भाग न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय टालें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

दांपत्य जीवन में आनंद रहेगा। कोर्ट-कचहरी में रुके कार्य पूर्ण होंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। कुंआरो को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

विद्यार्थी वर्ग अपने शिक्षण-अध्ययन कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। विवाद की स्थिति न आने दें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

घर के वृ‍द्धजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। भूमि-भवन की बाधा दूर होकर उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले। लेन-देन में लापरवाही न करे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करे। कोर्ट-कचहरी के काम अच्छे रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। हाथ तंग रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आशा व निराशा के भाव रहेंगे। विवेक के प्रयोग से व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। जोखिम न उठाएं।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा अच्छी रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग बनते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समस्या का हल सहज मिल सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन लाभ होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अतिथियों का आगमन होगा। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति सु्गम होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक काम करने की इच्छा होगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी में संयम रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी।

(सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र,बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर, अजमेर, संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Exit mobile version