Today Horoscope 13 दिसंबर : आज से मिथुन कुंभ मेष राशि वालों की बदलेगी किस्मत, पढ़े अन्य राशिफल

ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नए लोगों से परिचय होगा। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च होगा। चिंता बनी रहेगी। विवेक से कार्य करे। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। प्रयास करें। कारोबार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। जीवन सुखमय रहेगा। भागदौड़ रहेगी। थकान रह सकती है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। अच्‍छी खबरें प्राप्त होंगी। समय उत्तम है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दुर्घटना से पीड़ा का योग बनता है। जोखिम के कार्य टालें। वाणी पर निरयंत्र रखे। विवाद को बढ़ावा न दें क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। विवेक के प्रयोग से आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। काम में मन लगेगा। नौकरी में नया काम कर पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। विवाद को बड़ावा न दे।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

परिवार की चिंता बनी रहेगी। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। जमानत के कार्य टालें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देंगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेंगी। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहनत का फल मिलेगा। व्यापर-व्यवसाय में लाभ के योग है। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

(सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र,बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर, अजमेर, संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version