राशिफल 12 अक्टूबर: मेष, मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों को हेागा लाभ, पढ़े अन्य राशिफल

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए क्या कहती है आज आप की राशि। 

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेंगी। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ ले।

वृषभ राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

परिस्थिति देखकर हंसी-मजाक करें। बात बिगड़ सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ बना रहेगा। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

वाणी पर नियंत्रण रखें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। पार्टनरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। उच्चाधिकारी अप्रसन्न रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता बनी रहेंगी। धैर्य रखें।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार की चिंता रहेगी। कर्ज में वृद्धि हो सकती है। आय में कमी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेंगी। नए काम प्राप्त होंगे। लाभ बढ़ेगा।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। काम में मन नही लगेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते है। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। सावधानी आवश्यक है।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

रुका हुआ पैसा थोड़े प्रयास से प्राप्त हो सकता है। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। व्यावसायिक सफल रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार की आमदनी में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करे।

(ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Exit mobile version