Today Horoscope 10 दिसंबर : आज से मेष मिथुन तुला राशि वालों की बदलेगी किस्मत, पढ़े अन्य राशिफल

ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। बुद्धि के कार्य करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रुके काम पूरे होंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में अनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नोकरी में चेन रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। समय अनुकूल है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। किसी के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धन हानि के योग हैं। आर्थिक परेशानी रहेगी। जोखिम न लें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन हानि की आशंका है। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। लापरवाही न करे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। समस्या से निजात मिल सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार अनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहमानों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापर-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नोकरी में प्रमोशन होगा। प्रसन्नता की वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेंगा। समय की अनुकूलता का लाभ ले।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। नोकरी में प्रमोशन होंगा। जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता बनी रहेंगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रोजगार में व्रद्धि होंगी। संपत्ति के सौदे लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।

मकर राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वाणी पर निरयंत्र रखे। विवाद को बड़ावा न दे।शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य पर दियांन दे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापर-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

(सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र,बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर, अजमेर, संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Exit mobile version