राशिफल 1 अक्टूबर : आज कर्क वृषभ मेष और सिंह राशि वालों को होगा धन लाभ बढ़ेगा मान सम्मान , पढ़ें अन्य राशियों का राशिफल

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Horoscope)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर होकर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। लाभ में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य का विस्तार हो सकता है। अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। बनते कामों में बाधा संभव है। गुस्से पर काबू रखें। विवेक का प्रयोग करे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेंगी।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

पुरानी लेनदारी वसूल होगी। काम में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

नई योजना बनेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारी बाधा सुलझाने में मदद मिलेगी। काम पर ध्यान दे पाएंगे। उत्साह व पराक्रम में वृद्धि होगी।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य निबटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जल्दबाजी से बचें। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश शुभ रहेगा।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

लेन-देन में सावधानी रखें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अपनों से सहयोग मिलेगा। अपेक्षित कार्यो में विलंब हो सकता है। हिम्मत रखें। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होंगा।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

परिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट-कचहरी में सफलता हासिल होगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। निवेश शुभ रहेगा।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

पदोन्नति के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति होगी।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होंगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। बुद्धि के प्रयोग से लाभ में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

मन में अच्छे विचार नहीं आएंगे। बेवजह परेशानी खड़ी हो सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग बाधा का कारण बनेगा। व्यवसाय धीमा चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

उन्नति के प्रयास सपल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। निवेश लाभ देंगा। नोकरी में प्रमोशन होंगा। समय अनुकूल है।

(ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version