सूर्य का राशि परिवर्तन : सूर्यग्रह के राशि परिवर्तन का विश्वपटल पर दिखेगा प्रभाव , राशियाँ होंगी प्रभावित

Horoscope Surya Rashi Parivartan 2020 : Sun enters in Libra 4 Zodiac sign get benefit Horoscope 

— ज्योतिषविद् विमल जैन

Horoscope  Today : भारतीय ज्योतिष में सूर्यग्रह का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है। सूर्यग्रह के राशि परिवर्तन से जनमानस को व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष की गणना के अनुसार मेष से मीन राशि तक सूर्यग्रह प्रत्येक मास अपनी राशि बदलते हैं। जिसका व्यापक असर पूरे विश्वक्षितिज पर देखने को मिलेगा।

ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि सूर्यग्रह तुलाराशि में 17 अक्टूबर, शनिवार के प्रात: 7 बजकर 06 मिनट से 16 नवम्बर, सोमवार को प्रात: 6 बजकर 54 मिनट तक रहेंगे। एक माह की यह अवधि तुला संक्रान्ति के नाम से जानी जाएगी।

तुला संक्रान्ति के प्रवेश के समय सूर्य, चन्द्रमा, बुध-तुला राशि में, मंगल-मीन राशि में, गुरु-मकर राशि में, शुक्र-सिंह राशि में, शनि-मकर राशि में, राहु-वृषभ राशि में तथा केतु-वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे।

ग्रहों के योग के फलस्वरूप विश्वपटल पर अनेकानेक अकल्पित घटनाएँ देखने को मिलेंगी। प्राकृतिक दैविक आपदायें, हिंसाजनित घटनाएँ, रेल-वायुयान व जल-परिवहन तथा सडक़ दुर्घटनाएँ, मौसम में अजीबो-गरीब परिवर्तन देखने को मिलेगा।

जन-धन की हानि की आशंका, सत्तापक्ष-विपक्ष में राजनैतिक दलों में आपसी खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप, सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंक की छिटपुट घटनाएं, जनता में किसी मुद्दे को लेकर जनाक्रोश, शेयर, वायदा व धातु बाजार में उतार-चढ़ाव, सोना, चांदी, तांबा, पीतल एवं अन्य धातु के कीमतों में उतार-चढ़ाव रहेगी। गैस, तेल एवं अन्य खाद्यान्न पदार्थों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जायेगा। धार्मिक कट्टरता भी प्रभावी होगी।

वित्तीय अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। देश-विदेश में शासक-प्रशासक में किसी मुद्दे को लेकर टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी। सत्तापरिवर्तन एवं मंत्रिमण्डल में परिवर्तन की संभावना। राजनैतिक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्ति की सेवा से वंचित होने के संकेत तथा अन्य अप्रत्याशित घटनाओं को नकारा नहीं जा सकता।

जिन्हें शनिग्रह की अढ़ैया या साढ़ेसाती हो, उन्हें विशेष सावधानी रखनी चाहिए। साथ ही सूर्य एवं शनि के निमित्त उपाय करना चाहिए। सूर्य के राशि परिवर्तन से द्वादश राशियों पर पड़ेगा प्रभाव—

मेष—आलस्य की अधिकता। विचारित कार्यों में विलम्ब। लाभ में कमी। आत्म संतुलन में व्यतिक्रम। आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति।

वृषभ—सफलता का सुअवसर। बुद्धि विवेक से तनाव में कमी। लाभ का मार्ग प्रशस्त। नव समाचार से प्रसन्नता। राजकीय लाभ।

मिथुन—कार्य क्षमता में प्रतिकूलता। व्यावसायिक पक्ष से चिन्ता। पारिवारिक मतभेद। जोखिम से नुकसान। विरोधियों का वर्चस्व।

कर्क—धनागम का मार्ग अवरुद्ध। विश्वासघात की आशंका। सुख-साधन का अभाव। वाहन से कष्ट। विचारों में उग्रता। आर्थिक हानि।

सिंह—नवीन योजना का श्रीगणेश। ज्ञान-विज्ञान में अभिरुचि। बुद्धि चातुर्य से विवाद का समापन। विविध पक्षों में सफलता।

कन्या—भाग्य में न्यूनता। व्यक्तिगत समस्याओं से परेशानी। परिवार में अशान्ति का वातावरण। आरोग्य सुख में व्यवधान।

तुला—आर्थिक पक्ष से असंतोष। यात्रा में निराशा। कर्ज की अधिकता। धर्म के प्रति अरुचि। आत्मीयजनों से वैमनस्यता।

वृश्चिक—आर्थिक हानि की आशंका। व्यय की अधिकता। व्यर्थ भ्रमण से अपव्यय। नवयोजना में व्यवधान।

धनु—वैमनस्यता का समापन। सामाजिक राजनैतिक कार्यों में रुचि। विरोधी परास्त। लाभ का मार्ग प्रशस्त। व्यावसायिक यात्रा।

मकर—आय के नवीन साधन सुलभ। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता। यात्रा सकुशल। कर्ज अदायगी का प्रयास। मनोरंजन में रुचि।

कुम्भ—दिनचर्या अव्यवस्थित। आपसी तालमेल का अभाव। व्यय की अधिकता। आरोग्य सुख में व्यवधान। यात्रा में प्रतिकूलता।

मीन—पारिवारिक मानसिक कष्ट। जल्दबाजी का निर्णय अहितकर। स्वास्थ्य सुख में व्यतिक्रम। वाहन से चोट-चपेट, दुर्घटना।

 

विशेष—सूर्यग्रह की प्रसन्नता के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना के साथ सूर्यग्रह की भी आराधना नियमित करनी चाहिए। प्रात:काल स्नान, ध्यान के पश्चात् सूर्य भगवान को ताम्रपात्र में स्वच्छ जल में लाल फूल, रोली, गुड़ या चीनी मिलाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य अर्पित करना चाहिए।

साथ ही सूर्यमन्त्र का जप, श्रीआदित्यहृदय स्तोत्र, श्रीआदित्यकवच, श्रीसूर्यसहस्रनाम आदि का पाठ भी करना चाहिए। रविवार के दिन 12 बजे से 3 बजे के मध्य बिना नमक का फलाहार करना चाहिए।

रविवार के दिन व्रत या उपवास रखकर मध्याह्न के समय सूर्यग्रह से सम्बन्धित लाल रंग की वस्तुएँ जैसे—लाल वस्त्र, गेहूँ, गुड़, ताँबा, लाल फूल, चन्दन आदि विविध वस्तुएँ नगद दक्षिणा सहित चरित्रवान ब्राह्मण को संकल्प के साथ देना चाहिए।

 

अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here

 

(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी)

More News : Horoscope Today , Today Horoscope ,  Daily Horoscope,  horoscope, Dainik rashifal in Hindi, hindi horoscope, today rashifal in Hindi,  Zodiac signs, Rashifal,  Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi 2021, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi,  राशिफल, rashifal 2021 in hindi, hindi rashifal, राशिफल, rashifal 2021 in hindi, রাশিফল,

 

 

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version