Horoscope : मिथुन राशि का सूर्यग्रह प्रवेश, 16 जुलाई तक सूर्य रहेंगे मिथुन राशि में, आपकी राशि पर कैसा रहेगा शुभ-अशुभ प्रभाव जाने

Mithun Rashi, Gemini Horoscope 2021, Vrish Rashi, Sun Transit 2021, Sun Transit June 2021, Sun Transit 15 June, Surya Gochar 2021, Mithun Sankranti 2021, Vrish Rashi, Mithun Rashi, Solar Eclipse 2021, surya rashi parivartan 2021, surya gochar Mithun rashi, Mithun Sankranti 2021,Surya Rashi Parivartan 2021 in Mithun Rashi,मिथुन राशि, मिथुन राशिफल, सूर्य ग्रहण 2021, मिथुन संक्रांति 2021, सूर्य का राशि परिवर्तन, सूर्य का गोचर 2021, सूर्य मिथुन राशि, मिथुन राशि, पंचांग, जून 2021, वृष राशि, कर्क राशि, मिथुन संक्रांति 2021, Horoscope,

Gemini Horoscope 2021 : 15 जून से 16 जुलाई 2021

सूर्यग्रह का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है। सूर्यग्रह प्रत्येक माह राशि बदलते है, जिसका व्यापक असर विश्व क्षितिज पर भी देखने को मिलता है। साथ ही द्वादश राशियां भी प्रभावित होती है। फलित ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य राशि से तृतीय, षष्ठ, दशम एंव एकादश भाव में आते है तो व्यक्ति को सूर्यग्रह का उतम फल प्राप्त होता है। इस बार सूर्यग्रह वृषभ से मिथुन राशि में 15 जून, मंगलवार को प्रातः 6 बजकर 02 मिनट से इसी राशि में 16 जुलाई, शुक्रवार को सांय 4 बजकर 54 मिनट तक रहेंगे। एक माह की अवधि मिथुन सक्रांति के नाम से जानी जाएगी।

मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

कार्य-व्यवसाय में सफलता। समस्याओं का सन्तोषजनक समाधान। सामाजिक राजनैतिक कार्यों में रुचि। विरोधी परास्त। व्यक्तिगत परेशानी कम। धन संचय में प्रवृत्ति। जनकल्याण की भावना जागृत। आत्मीयजनों से सहयोग। अपने स्तर को बनाये रखने के लिए व्यय। शुभ समाचार से खुशी। शत्रु हानि पहुँचाने में असफल। स्थानान्तरण विषयक मसला हल। दाम्पत्य जीवन सन्तोषजनक। परिवार में आपसीजनों का व्यवहार आशानुकूल। वैमनस्यता का समापन। कर्जदारों की अदायगी समय पर। पठन-पाठन में रुचि। ॥

सावधानी योग्य तारीखें – जून 29, 30 एवं जुलाई 1, 2, 4, 9, 12, 13, 14।

वृषभ-ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

निराशा की स्थिति। मानसिक अशांति। शत्रु प्रभावी। संतान पक्ष से कष्ट। विशेष प्रयास व्यर्थ। निजी प्रतिभा का सदुपयोग करने से वंचित। यात्रा में असुविधा। धर्म के प्रति कष्ट। वाद-विवाद भी सम्भव। साझेदारी के व्यापार में हानि की आशंका। आय में कमी। मन अशांत। दूसरों की सलाह अमान्य। चोट-चपेट की संभावना। विविध पक्षों में असफलता। विचारों में उग्रता। निष्प्रयोजन व्यय। वाहन से भय। मानसिक तनाव की स्थिति। कार्य अपूर्ण। घरेलू समस्याएँ प्रभावी। स्पष्टवादिता घातक। दाम्पत्य जीवन में निराशा। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जून 19, 28, 29, 30 एवं जुलाई 2, 3, 4, 13, 14, 15।

मिथुन-का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा

आर्थिक व्यावसायिक प्रगति में अड़चनें। स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता। पारिवारिक मतभेद उजागर। आत्मीयजनों की गतिविधियों से कष्ट। शारीरिक मानसिक कष्ट। एकाग्रता का अभाव। सबकुछ होते हुए भी अकेलेपन की अनुभूति। परिश्रम के बावजूद आंशिक सफलता। आपसी सम्बन्धों में कटुता। बात-बात पर क्रोध। बढ़ते खर्च से परेशानी। मित्रों से वाद-विवाद की आशंका। जोखिम से नुकसान। वाहन से कष्ट। कार्यों में अड़चनें। व्यापार में हानि। परिजनों से अनबन। पठन-पाठन में अरुचि। सतर्कता जरूरी। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जून 18, 19, 20 एवं जुलाई 1, 2, 3, 11, 12, 13।

कर्क-ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

प्रगति का प्रयास असफल। समस्याओं से चिन्ता। लेन-देन में जोखिम से नुकसान। आत्मबल में कमी। किसी बात को लेकर विशेष चिन्ता। पारस्परिक सम्बन्धों में वैमनस्यता। अधीनस्थ सहयोगियों से तनाव। व्यर्थ की भागदौड़ में समय नष्ट। वाहन से भय। आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में प्रतिकूलता। परिजनों-स्वजनों के व्यवहार से असन्तुष्ट। विरोधी सक्रिय। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव। इच्छित पद की प्राप्ति में अड़चनें। मानसिक तनाव। राजनीतिक लाभ में व्यवधान। व्यवसायिक चिन्ताएँ प्रभावी। धन हानि संभव। ॥

सावधानी योग्य तारीखें – जून 19, 20, 29 30 एवं जुलाई 3, 4, 5, 12, 13, 14।

सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

योजना साकार। व्यापारिक पक्ष में सफलता। कार्यों में उपस्थित व्यवधान समाप्त। योजना मृर्तरूप में परिणित। आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त। स्वास्थ्य बेहतर। पारिवारिक उत्तरदायित्व हेतु प्रयत्नशील। श्रेष्ठजनों से सम्पर्क का सुपरिणाम। सुसमाचार की प्राप्ति से हर्ष। आध्यात्मिक कृत्यों में अभिरुचि। आपसी सम्बन्ध मधुर। वैमनस्यता का समापन। मौजमस्ती के निमित्त व्यय। अभिलाषा की पूर्ति। कुछेक मसले हल। सद्विचारों का उदय। बकाए धन की प्राप्ति। भोग विलासिता की ओर रूझान। मान-सम्मान में वृद्धि। यात्रा का लाभ। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जून 19, 20, 29, 30 एवं जुलाई 3, 5, 6, 13, 14, 15।

कन्या-टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो

विविध पक्षों में परिश्रम के अनुरूप सफलता। सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक। नूतन पुरातन मित्रों से विचार-विमर्श। आत्मीयजनों से मधुरता। निजी इच्छा की पूर्ति। किसी की माध्यम से नवीन उपलब्धि हासिल। उत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ। भोग विलासिता की ओर रुझान। धर्म में रुचि। सामयिक कार्य सिद्धि हेतु प्रयत्नशील। नवीन योजना दृष्टिगत। स्वविवेक का निर्णय हितकर। पुरातन विवाद का समापन। कार्य क्षमता में वृद्धि। राजनैतिक गतिविधियों में अभिरुचि। चित्त प्रफुल्लित ॥

सावधानी योग्य तारीखें :जून 20, 21, 22 एवं जुलाई 4, 5, 6, 10, 11, 12।

तुला-रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में निराशा। पारिवारिक उलझने प्रभावी। विचारों में उग्रता। वैवाहिक जीवन असन्तोषजनक। अध्ययन में बाधा। भौतिक सुख साधन में कमी। मेल-मिलाप की ओर अरुचि। किसी मुद्दे को लेकर आपसी मतभेद। नवसमस्याएँ उपस्थित। पुरुषार्थ के प्रति अरुचि। स्पष्टवादिता घातक। स्वयं की प्रतिभा कुंठित। दूसरों के चक्कर में स्वयं का नुकसान। गुप्त चिंताएँ प्रभावी। स्वास्थ्य प्रतिकूल। विवाद से हानि। आर्थिक चिन्ता प्रभावी। वाहन से कष्ट। धर्म के प्रति निराशा। यात्रा से हानि की आशंका। ॥

सावधानी योग्य तारीखें जून 24, 25, 26 एवं जुलाई 2, 3, 4, 11, 12, 13।

वृश्चिक-तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू

ग्रहयोग निराशाजनक। आर्थिक पक्ष में निराशा की स्थिति। व्यवहार में जरा-सी लापरवाही नुकसानदायक। स्वास्थ्य में व्यतिक्रम। जीवन साथी से कुछ कष्ट। विशेष प्रयास व्यर्थ। राजकीय पक्ष से हानि। वाहन से चोट-चपेट दुर्घटना भी संभव। महत्वपूर्ण उपलब्धि में विलम्ब। प्रगति का मार्ग निष्फल। आकांक्षित सिद्धि में व्यतिक्रम। वाद विवाद से तनाव। अकारण भ्रमण। हानि की आशंका। समस्याएँ ज्यों की त्यों। लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध। आरोग्य सुख में बाधा। समय असन्तोषजनक। तनाव की स्थिति। वाद-विवाद सम्भव। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जून 23, 24, 25 एवं जुलाई 1, 2, 3, 9, 10, 11।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े

कार्य अधूरे। उलझने प्रभावी। लेन-देन में जोखिम से नुकसान की आशंका। मित्रों से मतभेद। श्रेष्ठजनों की सलाह अमान्य साबित। दूसरों की गलतफहमी का शिकार। अपेक्षित सहयोग का अभाव। आरोग्य सुख में बाधा। स्पष्टवादिता घातक। विचारित कार्य अपूर्ण। मित्रों से अनबन। मानसिक अशांति। क्रोध की अधिकता से परेशान। अकेलेपन की अनुभूति। वाहन से चोट-चपेट दुर्घटना भी संभव। राजकीय पक्ष से हानि। लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध। परिस्थितियाँ समय के विपरीत। हर पक्ष में निराशा। मन दुविधामय। ॥

सावधानी योग्य तारीखें जून 20, 21 एवं जुलाई 3, 4, 5, 11, 12, 13।

मकर -भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कुछेक मसले हल। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क। भोग-विलासिता की ओर रुझान। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता। परिस्थितियों में सुधार। आत्मीयजनों से सहयोग। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर। शुभ भावनाओं का उदय। नवीन समाचार की प्राप्ति। सत्संग से आत्मिक शान्ति। आशायें फलीभूत। यश-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि। विविध पक्षों में सफलता। सहयोगियों की गतिविधियों से मानसिक राहत। उच्चाधिकारियों से सहयोग। सामयिक लाभ। मेल मिलाप की ओर रुझान। राजनैतिक लाभ की स्थिति। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जून 16, 19, 20, 21 एवं जुलाई 5, 6, 7, 15, 16।

कुंभ-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

योजना पूर्ति में बाधा। अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान। परिवार में अशांति। आरोप प्रत्यारोप की स्थिति। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित। आरोग्य सुख में कमी। पारिवारिक सदस्यों से गलतफहमी। प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव। आत्मबल में कमी। सोचे हुए कार्य अपूर्ण। क्रोध की भरमार। शिक्षा क्षेत्र में अड़चने। विश्वासघात की आशंका। व्यर्थ भ्रमण से अपव्यय। अपेक्षित सहयोग का अभाव। मित्रों से मतभेद। मान-सम्मान में कमी का अहसास। जिम्मेदारियों को निभाने में मुश्किलें। परिजनों से मन मुटाव। ॥

सावधानी योग्य तारीखें : जून 19, 20, 21 एवं जुलाई 1, 2, 3, 11, 12, 13।

मीन-दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची

वैचारिक स्थिरता का अभाव। जटिल समस्याओं से परेशान। स्वयं की प्रतिभा कुंठित। वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य। धनागम में व्यवधान। आत्मविश्वास में कमी। इच्छा के प्रतिकूल घटनाएँ घटित। यात्रा अकुशल। समस्या से परेशानी। सामायिक कार्यों में बाधा। मित्रों से कटुता। दाम्पत्य जीवन में मतभेद। स्वास्थ्य में व्यतिक्रम। आत्मविश्वास में कमी का अहसास। पठन-पाठन में अरुचि। सामाजिक कृत्यों की ओर अरुचि। इच्छित कार्यों में व्यवधान। विश्वासघात की आशंका। व्यर्थ भ्रमण से हानि। ॥

सावधानी योग्य तारीखें जून 23, 24, 25 एवं जुलाई 4, 5, 6, 14, 15, 16।

विशेष
सूर्यग्रह की अनुकूलता के लिए अपने देवी-देवता की आराधना के साथ सूर्यग्रह की पूजा भी करनी चाहिए। सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। रविवार के दिन व्रत या उपवास अथवा नमकरहित सात्विक भोजन एक समय करना चाहिए। रविवार के दिन मध्याह्न के समय सूर्यग्रह से सम्बन्धित लाल रंग की वस्तुएँ जैसे-लाल वस्त्र, गेहूँ, सोना, ताँबा, गुड़, लाल फल, लाल फूल, लाल चन्दन, लाल मिठाई आदि विविध वस्तुएँ ब्राह्मण को नगद दक्षिणा के साथ दान देना चाहिए।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version