Daily Horoscope 23 फरवरी 2021 : आज से वृष मिथुन कर्क राशि वालों की बदलेगी किस्मत, पढ़े अन्य राशिफल

Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, horoscope, Astrology,

@ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी 

ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापारी वर्ग लाभ की वृद्धि का आनंद ले सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करे।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
कोर्ट-कचहरी में रुके कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में गति बनी रहेगी।
कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती
पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। विवाद न करे। विवेक का प्रयोग करे। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ समय।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नई योजना बनेगी। सामाजिक सेवाकार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धर्म-कर्म में आस्था बड़ेगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी न करे।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
फालतू खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। आशा व निराशा के बीच समय गुजरेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लापरवाही से हानि संभव है।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
कारोबारी लाभ हो सकता है। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
मामूली बात पर विवाद हो सकता है। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से दूर रहें। पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बन सकती है।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभ होगा।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फल देगा। काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुभ समय।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जल्दबाजी न करे।

(ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र,बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर, अजमेर, संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version